फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंडरसन का अनोखा रिकॉर्ड: टेस्ट में नाबाद रहने की सेंचुरी लगाने से बस एक कदम दूर, टॉप-10 में सिर्फ एक भारतीय खिलाड़ी

Tue, 14 Sep 2021 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सबसे ज्यादा नाबाद रहने के मामले में एंडरसन के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श हैं। तीसरे नंबर पर मुरलीधरन हैं।
विज्ञापन
एंडरसन बल्लेबाजी में भी एक कीर्तिमान अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाजों में शुमार जेम्स एंडरसन बल्लेबाजी में भी एक कीर्तिमान अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं। वे टेस्ट में कुल मिलाकर अब तक 99 बार नाबाद रह चुके हैं और इसकी सेंचुरी लगाने से एक कदम दूर हैं। इस लिस्ट में टॉप-5 में वे एकमात्र एक्टिव खिलाड़ी हैं। बाकी के 4 खिलाड़ी संन्यास ले चुके हैं। टॉप-10 में भारत का सिर्फ एक खिलाड़ी है।
विज्ञापन

 

99 बार नाबाद रह चुके हैं जेम्स एंडरसन

एंडरसन ने अब तक इंग्लैंड के लिए 166 टेस्ट खेले हैं। इसके 233 पारियों में उन्होंने 1249 रन बनाए हैं। उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक है। हालांकि बल्लेबाजी क्रम में नीचे आने की वजह से वे 99 बार नाबाद रहे हैं। एंडरसन ज्यादातर 9वें, 10वें या 11वें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं। टेस्ट में उनका सर्वाधिक स्कोर 81 रन का है।

मौजूदा गेंदबाजों में एंडरसन सर्वश्रेष्ठ हैं

टेस्ट में गेंदबाजी में एंडरसन मौजूदा गेंदबाजों में टॉप पर हैं। उनके नाम 632 विकेट हैं। टॉप-10 में मौजूदा गेंदबाजों में एंडरसन के अलावा सिर्फ स्टुअर्ट ब्रॉड हैं। उनके नाम 524 विकेट हैं। सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन के नाम है। उन्होंने 800 विकेट लिए थे। दूसरे नंबर पर 708 विकेट के साथ ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न हैं। 

वॉल्श दूसरे और मुरलीधरन तीसरे नंबर पर

सबसे ज्यादा नाबाद रहने के मामले में एंडरसन के बाद दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के कर्टनी वॉल्श हैं। वे 132 टेस्ट की 185 पारियों में 61 बार नाबाद रहे थे। तीसरे नंबर पर मुरलीधरन हैं। वे 133 मैच की 164 पारियों में 56 बार नाबाद रहे। भारत के इशांत शर्मा इस लिस्ट में 8वें नंबर पर हैं। वे 104 टेस्ट की 141 पारियों में 47 बार नाबाद रहे हैं। एंडरसन और इशांत के अलावा कोई भी मौजूदा खिलाड़ी टॉप-10 में नहीं है। 
विज्ञापन

ओवरऑल रिकॉर्ड में धोनी दूसरे नंबर पर

टॉप-10 सबसे ज्यादा नाबाद रहने वालों में सिर्फ 2 ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मुख्यत: बल्लेबाज हैं। इनमें वेस्टइंडीज के शिवनारायण चंद्रपॉल और ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वॉ हैं। चंद्रपॉल करियर में 164 टेस्ट की 280 पारियों में 49 बार और वॉ 168 टेस्ट की 260 पारियों में 46 बार नाबाद रहे थे। चंद्रपॉल के नाम 11867 टेस्ट रन और वॉ के नाम 10927 टेस्ट रन हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें