फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवल टेस्ट: 1971 में भी टॉस हारा था भारत, 21 रन पर दो विकेट गंवाने के बाद मिली थी जीत, क्या 50 साल बाद दोहरा पाएगा इतिहास?

Thu, 02 Sep 2021 07:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट गुरुवार से द ओवल में खेला जा रहा है। फिलहाल भारत और इंग्लैंड सीरीज में एक-एक की बराबरी पर हैं। ऐसे में ओवल में जीत दोनों टीमों को सीरीज की हार से बचाएगी।
विज्ञापन
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के द ओवल मैदान में भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच चल रहा है। सीरीज के पहले दो मैचों में भारत का प्रदर्शन इंग्लैंड के मुकाबले काफी शानदार रहा, लेकिन तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने भारतीय टीम की कमर ही तोड़कर रख दी। पहली पारी में भारतीय टीम सिर्फ 78 रन की बना पाई। यही वजह थी कि उसे मैच पारी और 76 रन से गंवाना पड़ा। 
विज्ञापन


अभी सीरीज में दो मैच बचे हैं और शृंखला एक-एक से बराबर है। ऐसे में ओवल में खेला जा टेस्ट मैच काफी अहम हो जाता है, लेकिन पिछले रिकॉर्ड भारत के लिए अच्छे संकेत नहीं दिखाते। इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने यहां अब तक कुल 13 मैच खेले हैं, इसमें से सिर्फ एक मैच में जीत नसीब हुई है। वहीं, इंग्लैंड ने पांच मैच जीते हैं, जबकि सात मुकाबले ड्रॉ रहे हैं।

इस मैदान पर भारत की आखिरी जीत की बात करें, तो वह आज से 50 साल पहले यानी 1971 में आई थी। 19 से 24 अगस्त 1971 के बीच खेले गए मैच में भारत ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराया था। इस मैच में भारत ने टॉस हारने के बावजूद भी जीत दर्ज की थी। यहां इंग्लैंड ने टॉस जीतकतर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 355 रन बनाए। भारत अपनी पहली पारी में 284 रन ही बना पाया। खास बात यह है कि इस पारी में भारत ने अपने दोनों ओपनर्स 21 रन पर ही खो दिए थे, लेकिन टीम ने आगे वापसी की। इस तरह इंग्लैंड ने भारत पर 71 रन की लीड ले ली थी।
विज्ञापन


दूसरी पारी में भागवत चंदशेखर के 38 रन देकर छह विकेट ने मैच में भारत की वापसी कराई और इंग्लैंड को 101 रनों पर ही रोक दिया। इस तरह भारत को जीत के लिए 173 रन का लक्ष्य मिला, जिसे भारत ने छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह भारत की इंग्लैंड में पहली टेस्ट जीत थी। इसके बाद से भारत ओवल में जीत के लिए इंतजार कर रहा है। 

बुधवार से शुरू हुए मुकाबले में भी भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लंच तक भारत ने तीन विकेट गंवा दिए थे और सिर्फ 54 रन ही बना पाए थे। रोहित शर्मा 11, लोकेश राहुल 17 और चेतेश्वर पुजारा चार रन बनाकर आउट हुए। ऐसे में प्रशंसकों को टीम इंडिया से 1971 वाले मैच की तरह ही वापसी की उम्मीद होगी। यह मैच जीतना इसलिए भी जरूरी हो जाता है, क्योंकि मौजूदा सीरीज ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां से इस मैच को जीतने वाला सीरीज हार नहीं सकता तो भारत को इस इंतजार को खत्म करते हुए इतिहास रचना होगा।

ओवल में पिछले तीन मुकाबले इंग्लैंड ने जीते

ओवल में भारत का प्रदर्शन। - फोटो : Amar Ujala
ओवल के मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। दोनों के बीच पिछला मुकाबला सितंबर 2018 में खेला गया था। इस मुकाबले को इंग्लैंड ने 118 रन से जीता था। इससे पहले अगस्त 2014 में इंग्लैंड पारी और 244 रन, जबकि अगस्त 2011 में पारी और आठ रन से जीता था।

अब तक 14 में से 10 बार टॉस भी हारा भारत

एक रोचक तथ्य यह भी है कि मौजूदा सीरीज के मुकाबले को जोड़ दें तो अब तक 14 में से 10 बार टॉस इंग्लैंड ने जीता है, जबकि चार बार भारत टॉस जीतने में कामयाब रहा। इस मैच में टॉस की अहमियत को इस तरह से भी समझ सकते हैं कि इंग्लैंड ने जिन पांच टेस्ट में टॉस जीता है, उसमें से चार मैच में उसे जीत मिली है, जबकि भारत ने एकमात्र मैच टॉस हारकर जीता है।
विज्ञापन

जब आखिरी बार जीते, उस वक्त मौजूदा टीम के खिलाड़ी पैदा भी नहीं हुए थे

इस मैदान को लेकर एक रोचक तथ्य यह भी है कि जब आखिरी बार यहां टीम इंडिया मैच जीती थी, उस वक्त मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया का कोई खिलाड़ी पैदा भी नहीं हुआ था। कप्तान विराट कोहली हों या रोहित शर्मा या फिर टीम के सबसे उम्रदराज खिलाड़ी इशांत शर्मा कोई भी उस वक्त पैदा भी नहीं हुआ था। अब इन्हीं खिलाड़ियों पर इतिहास रचने की जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें