फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहली को युवी का तोहफा: विराट को युवराज सिंह ने लिखा इमोशनल लेटर, कहा- तू मेरे लिए चीकू ही है

Wed, 23 Feb 2022 05:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक विराट कोहली के बीच की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों सार्वजनिक जगहों पर कई बार एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है।
विज्ञापन
विराट कोहली और युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर युवराज सिंह और मौजूदा समय के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में एक विराट कोहली के बीच की दोस्ती किसी से छुपी नहीं है। दोनों सार्वजनिक जगहों पर कई बार एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। एक बार फिर से ऐसा ही हुआ है। 2011 वर्ल्ड कप जीत के हीरो युवराज ने कोहली को एक इमोशनल लेटर लिखा है। इसमें उन्होंने खेल के प्रति विराट के प्यार और अनुशासन के बारे में लिखा है।
विज्ञापन


युवराज ने कोहली के लिए एक तोहफा भी भेजा है। उन्होंने लिखा, "मैंने विराट के करियर को उभरते हुए देखा है। तुम भले ही दुनिया के लिए किंग कोहली हो, लेकिन तू मेरे हमेशा चीकू ही है।" युवी ने कोहली को गोल्डन बूट तोहफे में दी है। उन्होंने लिखा कि क्रिकेट में आपके योगदान के लिए मेरी ओर से एक गोल्डन बूट। भारतीय टीम 1983 के बाद जब 2011 में वर्ल्ड कप जीती थी तब युवराज मैन ऑफ द सीरीज बने थे। उन्होंने बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी भरपूर योगदान दिया था। विराट कोहली भी उस टीम के सदस्य थे। युवराज इससे पहले 2007 में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य थे।

इसके आगे युवराज ने कोहली के बारे में लिखा- मैंने आपके करियर और व्यक्तित्व को उभरते हुए देखा है। एक युवा लड़का जो कभी महान खिलाड़ियों के कंधे से कंधा मिलाकर चलता था अब खुद ही महान खिलाड़ियों में शामिल हो गया है। मैदान पर नए खिलाड़ियों को राह दिखा रहा है।
विज्ञापन






युवराज ने कोहली की तारीफ करते हुए आगे लिखा- अभ्यास के लिए नेट्स पर आपका अनुशासन बेहतरीन है। मैदान पर आप पूरे जोश के साथ उतरते हैं। खेल के प्रति आपके समर्पण ने लाखों युवाओं को बैट पकड़ने और भारतीय टीम में शामिल होने के लिए प्रेरित किया है।
विज्ञापन




कोहली श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में अपना 100वां टेस्ट पूरा करेंगे। उन्होंने पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका से मिली सीरीज में हार के बाद टेस्ट की कप्तानी छोड़ी थी। इससे पहले वे टी20 की कप्तानी छोड़ चुके थे और वनडे में उन्हें कप्तान के पद से हटाया गया था। कोहली श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में नहीं खेलेंगे। उन्हें और ऋषभ पंत को आराम दिया गया है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें