फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्द: विश्व कप में कप्तानी न मिलने से आहत थे युवराज, कहा- मेरी जगह धोनी को सौंपी गई कमान

Thu, 10 Jun 2021 05:53 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत के पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टी-20 विश्व कप 2007 में टीम इंडिया का कप्तान बनूंगा। लेकिन चयनकर्ताओं ने मेरी जगह एमएस धोनी को टीम का कप्तान बना दिया। 
विज्ञापन
1 of 4
Yuvraj Singh - फोटो : social Media
भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का शुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर में किया जाता है। युवी ने भारत को 2 बार विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। युवराज को ये बात हमेशा परेशान करती है कि उन्हें टीम इंडिया का कप्तान क्यों नहीं बनाया गया। हाल ही में युवराज सिंह ने कप्तानी को लेकर खुलकर बयान दिया है। उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप 2007 में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों के टीम में न होने के बाद मुझे उम्मीद थी कि मैं टीम इंडिया का कप्तान बनूंगा। लेकिन उनका सपना उस वक्त टूट गया जब चयनकर्ताओं ने महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्व कप टीम का कप्तान बना दिया। 
विज्ञापन

2 of 4
dhoni yuvraj
एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने में सफल रही। साउथ अफ्रीका में खेले गए इस विश्व कप में युवराज ने धुआंधार प्रदर्शन किया था। इसी टूर्नामेंट में युवी ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉर्ड के एक ओवर में लगातार 6 छक्के लगाए थे। टी-20 विश्व कप में एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड आज भी युवराज सिंह के नाम है। 
विज्ञापन

3 of 4
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवी ने 22 यारन्स पॉडकास्ट के साथ बात करते हुए कहा, भारत ने उससे पहले साल 2007 में 50 ओवर का विश्व कप गंवा दिया था। ये बात सही है। मेरा मानना है कि उस समय भारतीय क्रिेकेट में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था और ऊहापोह की स्थिति थी। उसके बाद भारत को दो महीने के इंग्लैंड टूर पर जाना था। फिर दक्षिण अफ्रीका और आयरलैंड का एक महीने का टूर था। युवी ने कहा कुल मिलाकर चार महीने घर के बाहर खेलना था। इस दौरान सीनियर खिलाड़ियों ने ब्रेक लेने का विचार किया। जाहिर है कि टी-20 विश्व कप में इन खिलाड़ियों को तवज्जो नहीं दी गई थी। ऐसे में मुझे उम्मीद थी कि मैं टीम इंडिया का कप्तान बनूंगा। लेकिन इसके बाद घोषणा की गई कि एमएस धोनी टी-20 में टीम इंडिया के कप्तान होंगे। 
विज्ञापन

4 of 4
dhoni yuvraj
धोनी और युवराज को लेकर हमेशा ये बात कही जाती है कि इऩ दोनों खिलाड़ियों के रिश्तों में मनमुटाव रहा है। लेकिन इस मुद्दे पर युवराज सिंह का कहना है कि उनका धोनी के साथ कभी किसी तरह का मनमुटाव नहीं था। युवी ने कहा कि टीम का जो भी कप्तान बने उसे सपोर्ट करना पड़ता है वो चाहे द्रविड़ हों, गांगुली या फिर कोई और। उन्होंने आगे कहा कि कई सीनियर खिलाड़ियों ने रेस्ट ले लिया इसके बाद जहीर खान ने मुझसे कहा कि मुझे भी आराम करना चाहिए। ये एक लंबा दौरा था। युवी ने कहा कि मुझे याद टी-20 विश्व कप में पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ था जिसमें क्रिस गेल ने आक्रामक बल्लेबाजी की थी। उस समय जहीर खान ने मुझे कहा था कि मैं नहीं खेल रहा हूं ये अच्छा है। लेकिन जब हम खिताब जीते तो जहीर ने कहा था कि ओह मुझे आराम नहीं करना था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें