फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन ने धोनी को दी अनोखे शतक पर बधाई, कहा- इस बार विकेट के सामने किया कारनामा

Mon, 18 Sep 2017 03:27 AM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
विज्ञापन
स‌चिन
विज्ञापन

विज्ञापन
चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मैच में 88 गेंद पर 79 रन बनाए। इसी के साथ ही उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 अर्धशतक पूरे हो गए। धोनी का वनडे में ये 66वां अर्धशतक था। टेस्ट में वो 33 और टी-20 में एक अर्धशतक जड़ चुके हैं। वह सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली के बाद ये उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के चौथे और दुनिया के 14वें बल्लेबाज हैं। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुमार संगाकारा के बाद दूसरे विकेट कीपर बल्लेबाज हैं। उनकी इस उपलब्धि पर मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है।

FIFTY! @msdhoni brings up his 66th ODI 50 @Paytm #INDvAUS pic.twitter.com/nc52IQbQDm— BCCI (@BCCI) September 17, 2017


सचिन ने धोनी को ट्वीट कर बधाई देते हुए कहा, धोनी का एक और शतक! लेकिन इस बार विकेट के सामने! अर्धशतकों का शतक पूरा करने पर बधाई माही।

Yet another 100 for @msdhoni! This time in front of the stumps! Congratulations on a century of 50s Mahi 👍🏻 pic.twitter.com/2yPf1wUnW7— sachin tendulkar (@sachin_rt) September 17, 2017
विज्ञापन




सचिन ने इससे पहले धोनी को श्रीलंका में विकेट के पीछे स्टंपिंग का शतक पूरा करने पर भी बधाई दी थी सचिन ने तब ट्वीट कर लिखा था,
कौन कहता है कि बिजली दोबारा नहीं कड़कती? आज यह 100वीं बार चमकी! शाबास धोनी, इसमें इजाफा होने दीजिए।  

Who said lightning doesn't strike twice? Today it did for the 100th time! Well done, @msdhoni! Keep them coming :-) ⚡ pic.twitter.com/HteDcKPWBi— sachin tendulkar (@sachin_rt) September 3, 2017
 

सचिन ने इससे पहले धोनी को श्रीलंका के खिलाफ करियर का 300वां वनडे इंटरनेशनल मैच खेलने पर भी बधाई दी थी। तब सचिन ने कहा था, 300वीं बार वनडे कैप पहनना निश्चित तौर पर अपने आप में एक विशिष्ट उपलब्धि है। आशा करता हूं आज आपके लिए आज का दिन बेहतरीन होगा।  
विज्ञापन


Wearing the ODI cap for the 300th time is definitely a special achievement! Hope you have a great game today, @msdhoni! #Dhoni300

Wearing the ODI cap for the 300th time is definitely a special achievement! Hope you have a great game today, @msdhoni! #Dhoni300 pic.twitter.com/y6DrhdJ4Rx— sachin tendulkar (@sachin_rt) August 31, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें