फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल ने हासिल की खास उपलब्धि, अमोल मजूमदार-रूसी मोदी के क्लब में शामिल हुए

Sun, 25 Sep 2022 07:49 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोयम्बटूर

सार

दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। उन्होंने 265 रन की शानदार पारी खेली और प्रथम श्रेणी क्रिकेट में संयुक्त रूप से सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 
 
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं और अब उन्होंने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। यशस्वी ने दिलीप ट्रॉफी के फाइनल मैच में दक्षिण क्षेत्र के खिलाफ दूसरी पारी में 265 रन बनाए और एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जायसवाल प्रथम श्रेणी क्रिकेट में सबसे तेज एक हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अमोल मजूमदार और रूसी मोदी के रिकॉर्ड की  बराबरी की है। 
विज्ञापन


रूसी मोदी और अमोल मजूमदार ने 13 प्रथम श्रेणी पारियों में एक हजार रन बनाए थे। अब जायसवाल ने भी इतनी ही पारियों में एक हजार रन का आंकड़ा छुआ है। वह तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 13 पारियों में एक हजार रन का आंकड़ा छुआ है। 

IND vs SA: वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारत पहुंची दक्षिण अफ्रीका की टीम, तिलक और आरती के साथ हुआ स्वागत
विज्ञापन
विज्ञापन

यशस्वी की पारी के चलते पश्चिमी क्षेत्र की बड़ी जीत
फाइनल मैच में पश्चिमी क्षेत्र की टीम पहली पारी में कुछ खास नहीं कर पाई थी और 270 रन का स्कोर बनाया था। विकेटकीपर हेत पटेल ने 98 रन की पारी खेली थी और जयदेव उनादकट ने 47 रन बनाए थे। इसके अलावा कोई खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था। दक्षिण क्षेत्र के साई किशोर ने पांच विकेट लिए थे। इसके जवाब में दक्षिण क्षेत्र ने इंद्रजीत के 118 और कृष्णप्पा गौतम के 43 रन की पारी के चलते 327 रन का स्कोर बनाया। उनादकट ने चार और सेठ ने तीन विकेट लिए।

पहली पारी के आधार पर दक्षिण क्षेत्र के पास 57 रन की बढ़त थी। इसके बाद यशस्वी ने दूसरी पारी में कमाल किया। उन्होंने 265 रन जड़ दिए। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 71, सरफराज खान ने 127 और हेत पटेल ने 51 रन की पारी खेल अपनी टीम का स्कोर 585 तक पहुंचाया। दक्षिण क्षेत्र के सामने 529 रन का लक्ष्य था और यह टीम 234 रन पर सिमट गई। सिर्फ रवि तेजा ने ही लड़ने का जज्बा दिखाया। उन्होंने 53 रन बनाए। शम्स मुलानी ने चार विकेट लिए और पश्चिम क्षेत्र ने मैच 294 रन से जीत लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें