फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC: भारत को बांग्लादेश से किसी भी हाल में जीतना होगा दूसरा मैच वरना फाइनल की राह होगी मुश्किल, देखें समीकरण

Sat, 28 Sep 2024 04:02 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल धुल गया। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। खिलाड़ी स्टेडियम तो पहुंचे लेकिन जल्द ही फिर अपने होटल लौट गए।
विज्ञापन
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। शनिवार को दूसरे दिन का खेल एक भी गेंद फेंके बिना धुल गया। चिंता की बात यह है कि अगर यह मुकाबला ड्रॉ होता है तो भारत का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना मुश्किल हो जाएगा। बता दें कि, पहले दिन भी बारिश के कारण सिर्फ 35 ओवर का खेल हो सका था। पहली पारी में बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बना लिए हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरे दिन का खेल धुला
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल धुल गया। दूसरे दिन एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी। खिलाड़ी स्टेडियम तो पहुंचे लेकिन जल्द ही फिर अपने होटल लौट गए। सुबह से ही कवर्स से मैदान को ढका गया था। भारी बारिश की वजह से मैदान में कवर्स के ऊपर पानी जमा है। पिछले एक घंटे से बारिश तो नहीं हो रही लेकिन कवर्स हटाए नहीं गए थे। सुपरसोपर्स काम में जुटे हुए हैं, लेकिन खेल होने की संभावना नहीं दिखी। फैंस काफी निराश दिखे। रविवार को मौसम साफ रहने की संभावना है।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का क्या है समीकरण?
भारत और बांग्लादेश के बीच जारी दूसरा टेस्ट मैच अगर रद्द हो जाता है तो रोहित शर्मा की टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल से बाहर हो सकती है। भारतीय टीम फिलहाल अंक तालिका में 71.67 के अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है। भारत ने अब तक 10 में से सात मैचों में जीत दर्ज की है। अब टीम की नजर इस सीरीज को 2-0 से क्लीन स्वीप करने पर है। में जगह बनाने के लिए अपने बचे हुए आठ मैचों में से केवल तीन जीत की जरूरत होगी, जिसमें से तीन मैच उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलने हैं। अगर दूसरे मैच में बारिश बाधा डालती है, तो भारत को अगले आठ मुकाबलों में से पांच में जीत हासिल करनी होगी, बशर्ते शीर्ष दो स्थानों के लिए अन्य दावेदार भी इस दौरान कोई अंक न गंवाएं। इसलिए भारत को न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान पर 3-0 से क्लीन स्वीप करना होगा और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में कम से कम दो टेस्ट जीतने होंगे। 
विज्ञापन

कब होगा  WTC का फाइनल?
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के 2023-25 चक्र के फाइनल की मेजबानी लंदन का ऐतिहासिक लॉर्ड्स का मैदान करेगा। इसकी घोषणा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने हाल ही में की थी। वहीं, फाइनल अगले साल लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान में 11 से 15 जून तक खेला जाएगा।आईसीसी ने इस मैच के लिए 16 जून को रिजर्व डे रखा है। यह डब्ल्यूटीसी का तीसरा फाइनल होगा। अभी तक के तीनों संस्करण के फाइनल इंग्लैंड में ही खेले गए हैं। साउथैम्प्टन में 2021 में पहले संस्करण के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराया था। वहीं, दूसरा फाइनल 2023 में लंदन के ओवल मैदान में खेला गया था। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें