फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल शीर्ष परिषद की आज होगी बैठक, बड़ी नीलामी से पहले रिटेंशन सहित लिए जा सकते हैं अहम फैसले

Sat, 28 Sep 2024 03:48 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

बैठक के दौरान रिटेंशन नियम, नीलामी का वेन्यू और रिटेंशन पर्स जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है। परिषद के सदस्य ने बताया, हम कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे जैसे कि रिटेंशन का पर्स कितना होना चाहिए, राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) और आयोजन स्थल।
विज्ञापन
आईपीएल - फोटो : BCCI/IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल शीर्ष परिषद की शनिवार को बेंगलुरु में बैठक होनी है। आईपीएल 2025 से पहले इस बैठक में अहम फैसले लिए जाने की उम्मीद है। अगले सत्र से पहले मेगा नीलामी भी होनी है और सभी की नजरें आईपीएल रिटेंशन नियम पर लगी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, परिषद के एक सदस्य ने बताया है कि बैठक के लिए काफी कम समय का नोटिस दिया गया था, लेकिन सभी सदस्य इसके लिए बेंगलुरु आ चुके हैं। 
विज्ञापन

कई महत्वपूर्ण विषयों पर होगी चर्चा 
बैठक के दौरान रिटेंशन नियम, नीलामी का वेन्यू और रिटेंशन पर्स जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है। परिषद के सदस्य ने बताया, हम कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे जैसे कि रिटेंशन का पर्स कितना होना चाहिए, राइट टू मैच कार्ड (आरटीएम) और आयोजन स्थल। हम सभी चीजें आज तय करेंगे और इस बारे में जल्द घोषणा की जाएगी। 

रिटेंशन नीति पर सभी की नजरें 
बैठक के दौरान रिटेंशन नीति आईपीएल टीमों के लिए सबसे अहम फैसला होगा। रिपोर्ट के अनुसार, परिषद आईपीएल 2025 के लिए मेगा नीलामी को देखते हुए पांच-छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट दे सकती है। यह फैसला चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके), मुंबई इंडियंस जैसी टीमों के लिए फायदेमंद हो सकता है जिन्होंने अपने कोर खिलाड़ियों पर काफी निवेश किया है। उदाहरण के लिए मुंबई रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत जैसे अपने शीर्ष खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जबकि सीएसके रवींद्र जडेजा, ऋतुराज गायकवाड़ और महेंद्र सिंह धोनी को टीम में बरकरार रख सकती है। 
विज्ञापन

राइट टू मैच कार्ड वो नियम है जिसके तहत टीमें नीलामी के दौरान किसी खिलाड़ी के लिए सर्वोच्च बोली लगा सकती हैं। इस बारे में भी बैठक पर चर्चा होगी। कई फ्रेंचाइजी ने आरटीएम नियम का विरोध जताया है और ऐसी संभावना है कि बीसीसीआई आगामी नीलामी के लिए इसे खत्म कर सकता है। आज की चर्चा के बाद आईपीएल शीर्ष परिषद रविवार को फाइनल किए गए नियम और फैसला बीसीसीआई को बताएगा और मंजूरी मिलने के बाद इन नियमों का आधिकारिक एलान होगा जिससे अगले आईपीएल सीजन के लिए मंच तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें