फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC Final: विराट ने बालकनी से दिखाई एजेस बाउल की तस्वीर, इन क्रिकेटर्स ने भी पोस्ट की फोटो

Sat, 05 Jun 2021 01:18 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ डब्ल्यूटीसी फाइनल खेलने गए टीम इंडिया के क्रिकेटर्स फिलहाल क्वारंटीन हो गए हैं और अपने होटल के कमरे से एजेस बाउल स्टेडियम के नजारे का लुफ्त उठा रहे हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के एजेस बाउल स्टेडियम के साथ अपनी तस्वीर साझा की - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया गुरुवार (3 जून) को इंग्लैंड पहुंच गई। बता दें, डब्ल्यूटीसी का मैच 18 से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथहैंप्टन में खेला जाएगा। यह मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच होना है, लेकिन इससे पहले सभी खिलाड़ी हिल्टन होटल में क्वारंटीन कर दिए गए हैं। वहीं, अपने क्वारंटीन पीरियड के दौरान इंग्लैंड के एजेस बाउल स्टेडियम के नजारे का लुफ्त उठाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली व उनकी टीम के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।   

विज्ञापन


क्वारंटीन में हैं खिलाड़ी
बता दें, एजेस बाउल स्टेडियम हिल्टन होटल के परिसर में स्थित है, जहां पर विराट कोहली अपनी टीम के साथ क्वारंटीन पीरियड बिता रहे हैं। विराट कोहली अपने होटल के कमरे से ली गई तस्वीर में काले रंग की टी-शर्ट में पोज देते हुए नजर आ रहे हैं और उनके पीछे एजेस बाउल का सुंदर दृश्य दिखाई दे रहा है। इस तस्वीर को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया। वहीं, पेसर जसप्रीत बुमराह ने भी ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, ‘हैलो साउथहैंप्टन’।


बालकनी से दिखा खूबसूरत नजारा

रोहित शर्मा ने भी ट्विटर एक तस्वीर साझा की, जिसमें उन्हें विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत के साथ उनकी बालकनी में देखा जा सकता है। रोहित ने ट्वीट किया, ‘हम साउथहैंप्टन में हैं।’ इन खिलाड़ियों के अलावा रिद्धिमान साहा ने भी स्टेडियम ग्राउंड दिखाते हुए ट्विटर पर तस्वीर साझा की। अपनी तस्वीर को उन्होंने कैप्शन दिया, ‘कमरे की बालकनी से यह है नजारा, आपके विचार क्या है?’ 

विज्ञापन

सबसे बड़ा आयोजन
बताते चलें कि टीम इंडिया के इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले कप्तान कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री ने बुधवार (2 जून) को कहा था कि डब्ल्यूटीसी का फाइनल मैच सबसे बड़ा आयोजन है क्योंकि दो साल से अधिक समय तक चलने वाले टूर्नामेंट का यह समापन करेगा। इस खेल के सबसे लंबा प्रारूप से एक खिलाड़ी का हर तरह से परीक्षण होता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें