तीनों प्रारूपों में महेंद्र सिंह धोनी से कप्तानी का दायित्व संभालने के बाद विराट कोहली के पास पहली बार आईसीसी ट्रॉफी जीतने का मौका था लेकिन वो फिर से नाकाम रहे। डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड से मिली हार के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस निराश हैं। फैंस ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कोहली को कप्तानी से हटाने तक की मांग कर दी। वहीं, किसी ने कहा कोहली टीम इंडिया को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ना बनाएं। बता दें कि कोहली आईपीएल की फ्रेंचाइजी आरसीबी के कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में ये टीम एक बार भी आईपीएल का खिताब नहीं जीती है।