आईसीसी टूर्नामेंट में भारत और न्यूजीलैंड की भिड़ंत साल 1975 में खेले गए विश्व कप में पहली बार हुई थी। तब से लेकर अब तक कई बार दोनों टीमों के बीच दिलचस्प मुकाबले देखने को मिले। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड आईसीसी टूर्नामेंट में 11 बार एक दूसरे का सामना कर चुके हैं। इन 11 मैचों में न्यूजीलैंड ने 8 और भारत ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं। आंकड़ों के आधार पर न्यूजीलैंड भारत के काफी पीछे है।
आईसीसी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को आखिरी बार साल 2003 क्रिकेट विश्व कप में हराया था। तब टीम इंडिया ने कीवियों को सुपर सिक्स मुकाबले में मात दी। उससे बाद आईसीसी टूर्नामेंट में जब कभी भारत और न्यूजीलैंड की भिड़त हुी तो कीवी टीम बाजी मारने में सफल रही। कुल मिलाकर भारत बीते 18 वर्षों से न्यूजीलैंड से आईसीसी स्तर के मैच नहीं जीत पाया है। वहीं 18 जून से शुरू होने वाले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मैच में देखना होगा कि विराट की सेना न्यूजीलैंड के खिलाफ किस तरह की रणनीति अपनाती है।