फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC FINAL 2021: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खिताबी जंग आज से शुरू, कब-कहां और कैसे देखें मैच का LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 18 Jun 2021 07:51 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन

सार

विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। 
विज्ञापन
विराट कोहली, केन विलियमसन - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल शुक्रवार यानी आज से खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच होने वाले इस खिताबी मुकाबले का इंतजार क्रिकेट फैंस को बेसब्री से है। सबके जेहन में यही सवाल गूंज रहा है कि दोनों देशों के बीच होने वाले इस मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारेगी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का मौका है। यदि भारतीय टीम फाइनल को जीतने में सफल रहती है तो वह विराट की कप्तानी में पहली बार आईसीसी का कोई बड़ा टूर्नामेंट अपने नाम करेगी। 

विज्ञापन

कब खेला जाएगा डब्ल्यूटीसी का फाइनल? 

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 18 जून से खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का खिताबी मुकाबला साउथम्प्टन के एजिस बाउल स्टेडियम में खेला जाएगा।
 

कितने बजे शुरू होगा?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल दोपहर 3: 30 बजे से खेला जाएगा। तीन बजे टॉस होगा। 

कहां देख सकते हैं फाइनल का लाइव टेलीकास्ट ?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच डब्ल्यूटीसी मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स 1 (Star Sports) और स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी एचडी जबकि लाइव अपडेट्स और स्कोरकार्ड amarujala.com पर देख सकते हैं।
विज्ञापन

फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देख सकते हैं?

डब्ल्यूटीसी फाइनल की लाइव स्ट्रीमिंग आप डीजे हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें