फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENGW vs INDW: 17 साल की शेफाली ने डेब्यू टेस्ट में रचा इतिहास, तोड़ा 26 साल पुराना रिकॉर्ड

Fri, 18 Jun 2021 07:49 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिस्टल

सार

17 साल की इस युवा खिलाड़ी ने 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
विज्ञापन
शेफाली वर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और इंग्लैंड के बीच ब्रिस्टल में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन शेफाली वर्मा ने इतिहास रच दिया। 17 साल की इस युवा खिलाड़ी ने 26 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह डेब्यू मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गई हैं। उन्होंने चंद्रकांता कौल (75 रन, 1995) का रिकॉर्ड तोड़ा है।

विज्ञापन


डेब्यू मैच में शतक से चूकीं
शेफाली डेब्यू टेस्ट में शतक से चूक गईं। उन्होंने 152 गेंदों में 13 चौके और दो छक्के की मदद से 96 रन की बेहतरीन पारी खेली। 17 वर्षीय इस युवा खिलाड़ी ने 28वें ओवरी की दूसरी गेंद पर चौके के साथ अपना अर्धशतक (83 गेंद) पूरा किया था। बता दें कि 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रॉस ने उन्हें कैच आउट कराया। पहले विकेट के लिए शेफाली और स्मृति मंधाना के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई। मंधना ने 155 गेंदों में 14 चौके की मदद से 78 रन की शानदार पारी खेली। 
 

 

टेस्ट में सर्वोच्च ओपनिंग साझेदारी

विज्ञापन

शेफाली और मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 167 रनों की साझेदारी टेस्ट क्रिकेट में भारतीय महिलाओं की सर्वोच्च ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 1984 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गार्गी बनर्जी और संध्या अग्रवाल के बीच पहले विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी हुई थी।
 


 
विज्ञापन

एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड की वापसी, भारत ने गंवाए पांच विकेट

इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम - फोटो : social media
ब्रिस्टल में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट में इंग्लैंड ने 396 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की, जो भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में किसी भी टीम द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक 187 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। क्रीज पर दीप्ति शर्मा 0 और हरमनप्रीत कौर 4 रन बनाकर नाबाद हैं। बता दें कि टीम इंडिया अब भी इंग्लैंड से 209 रन से पीछे है। शेफाली और मंधाना के आउट होने के बाद भारतीय टीम पूरी तरह लड़खड़ा गई। 

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों को लगातार दूसरे दिन मशक्कत करनी पड़ी। इंग्लैंड ने छह विकेट पर 269 रन से आगे खेलना शुरू किया जिसके बाद पदार्पण कर रही सोफिया डंकले (नाबाद 74 रन) ने नाबाद अर्धशतक के अलावा पुछल्ले बल्लेबाजों के साथ दो अहम साझेदारियां निभाईं। डंकले ने सोफी एक्लेस्टोन (17) के साथ आठवें विकेट के लिए 56 रन जोड़े और फिर आन्या श्रबसोल के साथ 70 रन की भागीदारी की। आन्या ने भी भारतीय गेंदबाजों को परेशान करते हुए अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 47 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें