फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WTC 2021-2023: अगले दो साल में छह देशों के खिलाफ खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल

Wed, 14 Jul 2021 10:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय टीम को अगले दो वर्षों में तीन दौरे करने हैं, जिसकी शुरुआत अगले महीने इंग्लैंड सीरीज के साथ हो रही है।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के दूसरे चक्र में छह देशों के खिलाफ खेलेगा। नियमों के मुताबिक, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) कैलेंडर में नौ देशों को अपनी पसंद के छह देशों के खिलाफ खेलना है। भारतीय टीम को अगले दो वर्षों में तीन दौरे करने हैं, जिसकी शुरुआत अगले महीने इंग्लैंड सीरीज के साथ हो रही है। इसके अलावा भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश का दौरा करना है। वहीं, भारत को तीन देशों की मेजबानी भी करना है, जिनमें न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका शामिल हैं। 

विज्ञापन

ये है पूरा शेड्यूल

भारतीय टीम चार अगस्त से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से डब्ल्यूटीसी अभियान शुरू करेगी। टीम को दिसंबर 2021 से जनवरी 2022 के बीच दक्षिण अफ्रीका का दौरा भी करना है फिर उसे नवंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ उसकी ही सरजमीं पर श्रृंखला खेलनी है। इंग्लैंड के खिलाफ उसके मैदानों पर श्रृंखला के अलावा सबसे बड़ी श्रृंखला अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले साल सितंबर से नवंबर के शुरू में होगी। इनके अलावा भारत इस साल नवंबर में दो टेस्ट मैचों के लिए न्यूजीलैंड और फरवरी से मार्च 2022 तक श्रीलंका की मेजबानी करेगा। 

नौ टेस्ट टीमें कुल छह-छह सीरीज खेलेंगी

डब्ल्यूटीसी के दूसरे चक्र में पांच टेस्ट मैचों की केवल दो श्रृंखलाएं शामिल हैं। इनमें भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के अलावा इस साल ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच होने वाली एशेज श्रृंखला शामिल है। ऑस्ट्रेलिया के अगले साल के भारत दौरे में चार टेस्ट मैच खेले जाएंगे। यह नए चक्र में चार मैचों की एकमात्र श्रृंखला होगी। नौ टेस्ट टीमें कुल छह-छह सीरीज खेलेंगी। इनमें से पिछली बार की तरह तीन सीरीज स्वदेश और तीन विदेश में खेलनी होंगी।
 
विज्ञापन

दूसरे चक्र के प्वाइंट सिस्टम में बदलाव

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर पुष्टि की कि डब्ल्यूटीसी के दूसरे चक्र के दौरान जीत दर्ज करने पर 12 अंक, ड्रॉ पर चार अंक और मैच टाई होने पर छह अंक दिए जाएंगे। आईसीसी ने आगे कहा कि जीते गए अंकों के प्रतिशत का उपयोग 2021-23 के चक्र में स्थानों का निर्धारण करने के लिए किया जाएगा। इससे पहले प्रत्येक टेस्ट श्रृंखला के लिए 120 अंक तय किए गए थे, जिससे असमानता पैदा होती थी क्योंकि दो टेस्ट मैचों की एक श्रृंखला में एक टेस्ट जीतने पर टीम को 60 अंक मिल जाते थे जबकि पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला में एक मैच जीतने पर केवल 24 अंक मिलते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें