दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : WPL
आईपीएल में विजेता टीम को मिलते हैं इतने रुपये
आईपीएल की तुलना में WPL में मिलने वाली प्राइज मनी काफी कम है। पिछले साल आईपीएल चैंपियन बनने वाली चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को 20 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिले थे। वहीं, उपविजेता गुजरात टाइटंस को 12.5 करोड़ करोड़ रुपये का चेक मिला था। हालांकि, महिला प्रीमियर लीग में चैंपियन टीम को मिलने वाली राशि की तुलना अगर पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) से करें तो बड़ा अंतर नजर आता है। महिला प्रीमियर लीग में जीतने वाली टीम को पीएसएल चैंपियन की तुलना में करीब दोगुनी राशि मिलती है।
WPL 2024 फाइनल के बाद बांटे गए अवॉर्ड्स की लिस्ट:
- पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द मैच (ट्रॉफी और एक लाख रुपये): शेफाली वर्मा
- सिक्सेस ऑफ द मैच (ट्रॉफी और एक लाख रुपये): शेफाली वर्मा
- प्लेयर ऑफ द मैच (ट्रॉफी और 2.5 लाख रुपये): सोफी मोलीन्यूक्स
- पावरफुल स्ट्राइकर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): जॉर्जिया वेयरहैम
- सिक्सेस ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): शेफाली वर्मा
- इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): श्रेयांका पाटिल
- फेयरप्ले अवॉर्ड: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- कैच ऑफ द सीजन अवॉर्ड (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): सजीवन सजना
- सीजन में सर्वाधिक विकेट के लिए पर्पल कैप (कैप और पांच लाख रुपये): श्रेयांका पाटिल
- सीजन में सर्वाधिक रन के लिए ऑरेंज कैप (कैप और पांच लाख रुपये): एलिस पेरी
- मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन (ट्रॉफी और पांच लाख रुपये): दीप्ति शर्मा
- उप-विजेता टीम (ट्रॉफी और तीन करोड़ रुपये): दिल्ली कैपिटल्स
- विजेता टीम (ट्रॉफी और छह करोड़ रुपये): रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर