कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की 19 मार्च को प्रस्तावित बैठक में पार्टी के चुनाव घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की भी 19 व 20 मार्च को बैठक होने की संभावना है। इसमें शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जा सकता है।
अजमेर के मदार रेलवे स्टेशन के पास साबरमती-आगरा सुपरफास्ट ट्रेन के चार डिब्बे और इंजन पटरी से उतर गए। हादसे में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है।
शिव सेना के लिए काला दिन, न्याय यात्रा रैली के विरोध में बोले एकनाथ शिंदे
विपक्षी गुट 'इंडिया' की भारत जोड़ो न्याय यात्रा रैली के दौरान मुंबई के शिवाजी पार्क का मंच साझा करना मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को नागवार गुजरा। उन्होंने अफसोस जताया कि यह वही जगह है जहां से उनकी पार्टी के संस्थापक बालासाहेब ठाकरे अपने लोगों को संबोधित करते थे। आज का दिन शिव सेना वालों के लिए काला दिन है, क्योंकि शिवाजी पार्क से ही बाला साहेब ठाकरे ने देश को संबोधित किया था।
बीएसएफ के साथ झड़प में बांग्लादेशी तस्कर की मौत
सीमा सुरक्षा बल ने कहा कि त्रिपुरा के उनाकोटि जिले के कैलाशहर के मगरोली में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ झड़प में बांग्लादेशी तस्कर मारा गया। घटना में बीएसएफ के दो जवान घायल हो गए।
जदयू नेता बोले- बिहार में CAA लागू नहीं होगा, सफाई में सहयोगी का INDIA पर कटाक्ष;
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता खालिद अनवर ने चौंकाने वाला बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में प्रताड़ित धार्मिक अल्पसंख्यकों के सदस्यों को स्थायी निवास की गारंटी देने वाला कानून बिहार में लागू नहीं किया जाएगा। यह टिप्पणी इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि राज्य में सत्तारूढ़ एनडीए गठबंधन में भाजपा और अन्य सहयोगियों के साथ जद (यू) प्रमुख साझेदार है।
भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की आधिकारिक लाइन से इतर बयान देने पर जनता दल (यूनाइटेड) के नेता नीरज कुमार ने कहा, यह कोई चिंताजनक बयान नहीं। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन- INDIA पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा, इन पार्टियों और कांग्रेस के बीच स्पष्ट वैचारिक मतभेदों के बावजूद इंडिया ब्लॉक की स्थापना की गई थी। विपक्ष के मतभेद अपरिहार्य थे क्योंकि गठबंधन में शामिल साझेदारों के अपने-अपने सिद्धांत हैं।
कांग्रेस 'गठबंधन के लोगों को इस्तेमाल करती है और फेंक देती है।' उन्होंने कहा कि विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग विचार रखना स्वाभाविक है। विपक्षी गुट के पास कोई एकजुट नीति या कोई बड़ा नेता नहीं है। साझेदारों के बीच मतभेद सामान्य बात है।