फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच पहला मुकाबला, जारी हुआ शेड्यूल

Thu, 21 Jun 2018 12:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
virat kohli
वनडे और टी-20 के बाद आईसीसी ने अब टेस्ट चैंपियनशिप के आयोजन की भी घोषणा कर दी गई है। आईसीसी ने बुधवार को 2018 से 2023 तक के 5 सालों के लिए अपने फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) का ऐलान किया। इसमें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा 13 टीमों की वनड इंटरनेशनल लीग भी शामिल है।

बता दें कि आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप में जुलाई 2019 में टीम इंडिया वेस्टइंडीज के खिलाफ उसी की जमीन पर पहला मैच खेलेगी। आईसीसी के फरमान के अनुसार पहली बार शुरू की गई यह टेस्ट चैंपियनशिप विश्व रैंकिंग की शीर्ष नौ देशों के बीच खेली जाएगी जिसमें सभी टीमों के छह-छह मैच होंगे।
 
विज्ञापन

2 of 6
team india
15 जुलाई 2019 से 30 अप्रैल 2021 तक चलने वाली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में प्रत्येक टीम को अपने तीन मैच घरेलू मैदान और बाकी तीन विदेशी मैदानों पर खेलने होंगे। टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल लॉर्डस में खेला जाएगा।
विज्ञापन

3 of 6
ICC BCCI
आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के अलावा 13 देशों के बीच होने वाली वनडे लीग शुरू करने की भी ऐलान किया है जो कि एक मई 2020 से 31 मार्च 2022 तक खेली जाएगी। वनडे लीग में सभी टीमें दो साल के अंदर एक दूसरे से घर के बाहर और घर के अंदर आठ सीरीज खेलेंगी। वनडे लीग 2023 में खेले जाने वाली विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग टूर्नामेंट होगा।

team india

4 of 6
team india - फोटो : File
31 मार्च 2022 तक विश्व रैंकिंग की शीर्ष-सात टीमें सीधे विश्वकप के लिए क्वालीफाई करेगी जबकि मेजबान होने के नाते भारत को इसमें सीधे प्रवेश मिलेगा। बाकी पांच देशों को आईसीसी क्रिकेट विश्व कप क्वालीफायर में दूसरा मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
टीम इंडिया
आईसीसी ने अपने फ्यूचर टूर कार्यक्रम में अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच को जगह दी गई है। अफगानिस्तान की टीम 2020 में टेस्ट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
न्यूजीलैंड - फोटो : twitter
एफटीपी के अनुसार, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम लगभग 30 साल के बाद एक बार फिर से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेलेगी। आईसीसी के चीफ एग्जिक्यूटिव डेविड रिचर्डसन ने बताया, 'वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप अगले साल से शुरू होगी वहीं ओडीआई लीग 2020 से शुरू होगी।' 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें