वनडे प्रारूप में भारत द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने अबतक 66 बार पचास से ज्यादा स्कोर बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम 39 अर्धशतक और 27 शतक शामिल है। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अबतक सबसे ज्यादा शतक भी जड़ चुके हैं।
वर्ल्ड कप 2023 के बढ़ते रोमांच के बीच भारत का मुकाबला रविवार 22 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के साथ है। ये दोनों ही टीम अबतक इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी है। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली का अबतक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने अबतक चार मुकाबलों में 259 रन बना चुके हैं, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन
गुरुवार 19 अक्तूबर को बांग्लादेश के खिलाफ 256 रनों का पीछा करते हुए भारत ने विराट कोहली की शतकीय पारी की बदौलत मुकाबला जीत लिया। हालांकि, यह पहली बार ऐसा नहीं हुआ है। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली अबतक 33 मुकाबलों में नाबाद रहे हैं, जिनमें से भारत ने 32 मुकाबले अपने नाम किया है। इसी के साथ भारत के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक भी जड़ चुके हैं।
लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने जड़ा सबसे ज्यादा शतक
वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में एक शतक भी जड़ चुके हैं। हालांकि, अबतक खेले गए मुकाबलों में विराट ने 90.24 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। वहीं वनडे प्रारूप में भारत द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट ने अबतक 66 बार पचास से ज्यादा स्कोर बना चुके हैं, जिसमें उनके नाम 39 अर्धशतक और 27 शतक शामिल है। लक्ष्य का पीछा करते हुए विराट कोहली ने अबतक सबसे ज्यादा शतक भी जड़ चुके हैं।
विज्ञापन
टीम इंडिया द्वारा लक्ष्य का पीछा करते हुए पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकार ने वनडे के 232 पारियों में 69 बार पचास से ज्यादा स्कोर बनाए हैं, जिसमें 52 अर्धशतक और 17 शतक शामिल है। वहीं टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा के नाम 142 पारियों में 35 अर्धशतक और 15 अर्धशतक शामिल है। साउथ अफ्रीका द्वारा चेज करते हुए बल्लेबाज जैक्स कालिस ने 45 अर्धशतक और पांच शतक ठोके हैं। वहीं वेस्टइंडीज की तरफ से क्रिस गेल के नाम 34 अर्धशतक और 12 शतक शामिल है।