फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: 'आप कहना क्या चाहते हैं?' शॉर्ट बॉल के सवाल पर भड़के श्रेयस अय्यर, प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही यह बात

Fri, 03 Nov 2023 12:02 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह मुंबई से आते हैं और वानखेड़े की पिच में कई बार खेल चुके हैं। दरअसल, वानखेड़े की पिच में भारत के अन्य पिचों की तुलना में अधिक बाउंस होता है।
विज्ञापन
Shreyas Iyer - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वर्ल्ड कप 2023 में भारत लगातार सात मुकाबले जीतते हुए अपने विजयी अभियान को जारी रखा है। श्रीलंका के खिलाफ टूर्नामेंट के 33वें मैच में भारत ने 302 रनों से जीत हासिल कर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। श्रीलंका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में शुभमन गिल,और विराट कोहली के अलावा मिडिल ऑर्डल में बल्लेबाजी करने आए श्रेयस अय्यर के बल्ले से भी शानदार शॉट्स देखने मिले।
विज्ञापन


अय्यर ने इस मैच में 56 गेदों में 82 रनों की पारी खेली। श्रीलंका के खिलाफ अय्यर को शॉर्ट बॉल को खेलते समय परेशानी में जरूर देखा गया और जो उनके लिए एक कमजोरी है। मैच के खत्म होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब उनकी इसी कमजोरी के बारे में पूछा गया तो श्रेयस अय्यर इस सवाल पर काफी नाराज दिखे।
Trending Videos

प्रेस कॉन्फ्रेंस में भड़के श्रेयस अय्यर 
पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतकीय पारी खेलने के बाद पिछले कुछ मैचों में अय्यर का बल्ला खामोश था। जिस वजह से उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह को लेकर भी काफी आलोचना हो रही थी। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ 82 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद अय्यर ने आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। श्रीलंका के खिलाफ विस्फोटक बल्लेबाजी करने के बाद भी उन्हें शॉर्ट गेंदों को खेलते समय समस्या का सामना करते हुए देखा गया। हालांकि, यह अब अय्यर के लिए एक कमजोरी के तौर पर देखा जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अय्यर से उनकी कमजोरी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गुस्से में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आप कहना चाहते हैं?

अय्यर ने आगे कहा, 'मेरे लिए समस्या? क्या आपने देखा है कि मैंने कितने पुल शॉट्स खेले हैं, जिसमें से कई बाउंड्री भी गए हैं। यदि आप गेंद को हिट करेंगे तो आप किसी भी तरीके से आउट हो सकते हैं। फिर चाहे वह एक शॉर्ट गेंद हो या ओवरपिच गेंद। यदि मैं दो या तीन बार बोल्ड होता हूं तो फिर आप सभी कहेंगे कि ये इनस्विंग गेंद नहीं खेल पाता है, यदि बॉल स्विंग हो तो ये कट शॉट भी नहीं खेल सकता। हम एक खिलाड़ी के तौर पर किसी भी गेंद पर आउट हो सकते हैं। ये सब आप लोगों की तरफ से ये सब माहौल बाहर बनाया गया है और इसी कारण ये आप लोगों के दिमाग में चलता रहता है और आप इन्हीं सभी चीजों पर काम करते रहते हैं।'
विज्ञापन

कुछ ऐसा दिया जवाब
टीम इंडिया के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वह मुंबई से आते हैं और वानखेड़े की पिच में कई बार खेल चुके हैं। दरअसल, वानखेड़े की पिच में भारत के अन्य पिचों की तुलना में अधिक बाउंस होता है। उन्होंने कहा, 'मैंने अधिकतर मैच यहां पर खेला है और इसी वजह से मुझे अच्छी तरह से पता है कि बाउंस गेंदों से कैसे निपटना है। आप जब बाउंस गेंदों को हिट करने जाते हैं तो आप आउट भी हो सकते हैं और कभी ये आपके पक्ष में भी जाता है। ऐसा हो सकता है कि मैं जब ऐसी गेंदों को मारने के लिए गया हूं तो अधिकतर समय आउट हुआ हूं जिसके कारण आप सभी सोचते हैं कि ये मेरे लिए समस्या है।'

श्रीलंका के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने 56 गेंदों में 82 रनों की पारी खेली, जिसमें तीन चौके और छह छक्के भी शामिल थे। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के खिलाफ 358 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसका पीछा करते हुए पूरी श्रीलंकाई टीम महज 55 रनों पर ही ढेर हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें