फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup: सचिन को पीछे छोड़ इस मामले में भारत के सबसे सफल खिलाड़ी बने कोहली, सिर्फ पोंटिंग-जयवर्धने उनसे आगे

Fri, 03 Nov 2023 11:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यानी वह सबसे ज्यादा मैचों में भारत की जीत का हिस्सा रहे हैं। श्रीलंका पर जीत के साथ ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।
विज्ञापन
विराट ने सचिन और धोनी को पीछे छोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने विश्व कप 2023 के 33वें मुकाबले में श्रीलंका पर 302 रन की बड़ी जीत हासिल की। इस मैच को जीतने के साथ ही विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट अब भारत के सबसे कामयाब खिलाड़ी बन गए हैं। वहीं, दुनिया में उस लिस्ट में विराट से आगे सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर रिकी पोंटिंग और श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर महेला जयवर्धने हैं।
विज्ञापन

विराट ने सचिन को पीछे छोड़ा

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, विराट भारत के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। यानी वह सबसे ज्यादा मैचों में भारत की जीत का हिस्सा रहे हैं। श्रीलंका पर जीत के साथ ही उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। विराट भारत के लिए तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर 514 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और 308 मैच जीते हैं। 166 हार में वह टीम का हिस्सा रहे। उनके रहते सात अंतरराष्ट्रीय मुकाबले टाई रहे और 21 मैच ड्रॉ हुए। 12 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला।

धोनी और सचिन तेंदुलकर - फोटो : सोशल मीडिया
सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 664 मैच खेले और 307 मैच जीते थे। 256 मुकाबलों में उन्हें हार मिली। पांच मैच टाई रहे, जबकि 72 मैच ड्रॉ रहे। 24 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। महेंद्र सिंह धोनी लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। उन्होंने भारत के लिए 538 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसमें से 298 मैचों में जीत का हिस्सा रहे। 186 मैचों में उन्हें हार मिली। सात मैच टाई और 30 मैच ड्रॉ रहे, जबकि 17 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला। 

विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट की तुलना दुनिया के बाकी खिलाड़ियों से की जाए तो ओवरऑल लिस्ट में वह पोंटिंग और जयवर्धने के बाद तीसरे स्थान पर हैं। पोंटिंग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 560 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे और 377 मैच जीते थे। 137 में उन्हें हार मिली थी। पांच मैच टाई और 29 मैच ड्रॉ रहे, जबकि 12 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। जयवर्धने की बात करें तो उन्होंने श्रीलंका के लिए 652 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले और 336 मैच जीते। 249 मैचों में उन्हें हार मिली। चार मैच टाई और 45 मैच ड्रॉ हुए। 18 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।
 
सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच जीतने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी मैच जीते हारे टाई ड्रॉ बेनतीजा
रिकी पोंटिंग 560 377 137 5 29 12
महेला जयवर्धने 652 336 249 4 45 18
विराट कोहली 514 308 166 7 21 12
सचिन तेंदुलकर 664 307 256 5 72 24
जैक कैलिस 19 305 156 5 42 11
कुमार संगकारा 594 305 230 3 37 19
एमएस धोनी 538 298 186 7 30 17
सनथ जयसूर्या 586 292 240 3 35 16
रोहित शर्मा 458 289 145 4 10 10
शाहिद अफरीदी 524 283 220 3 9 9

भारत ने श्रीलंका को 302 रन से हराया

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 357 रन बनाए। जवाब में श्रीलंकाई पारी 55 रन पर सिमट गई। यह विश्व कप की एक पारी में पांच खिलाड़ियों के शून्य पर आउट होने (सबसे अधिक) की आठवीं घटना है। वहीं, श्रीलंका के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है। 2003 विश्व कप के दौरान जोहानिसबर्ग में भारत के खिलाफ ही श्रीलंका के इतने खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए थे। श्रीलंका के अलावा स्कॉटलैंड की टीम भी दो बार ऐसा कर चुकी है।

श्रीलंका के लिए सबसे कम वनडे स्कोर
  • 43 बनाम दक्षिण अफ्रीका, पार्ल, 2012
  • 50 बनाम भारत, कोलंबो, 2023
  • 55 बनाम भारत, मुंबई, (इस मैच में, 2023)
  • 55 बनाम वेस्टइंडीज, शारजाह, 1986
  • 67 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2014
  • 73 बनाम भारत, त्रिवेंद्रम, 2023

पूर्ण-सदस्यीय टीम द्वारा विश्व कप में सबसे कम स्कोर
  • 55 - श्रीलंका बनाम भारत, वानखेड़े, (इस मैच में, 2023)
  • 58 - बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2011
  • 74 - पाकिस्तान बनाम इंग्लैंड, एडिलेड, 1992

वनडे में सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से)
  • 317 - भारत बनाम श्रीलंका, त्रिवेंद्रम 2023
  • 309 - ऑस्ट्रेलिया बनाम नीदरलैंड, दिल्ली, 2023 (विश्व कप)
  • 304 - जिम्बाब्वे बनाम यूएई, हरारे, 2023
  • 302 - भारत बनाम श्रीलंका, वानखेड़े, (इस मैच में, 2023)
  • 290 - न्यूजीलैंड बनाम आयरलैंड, एबरडीन 2008
  • 275 - ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान, पर्थ 2015 (विश्व कप)

भारत के खिलाफ सबसे कम वनडे स्कोर
  • 50 रन: श्रीलंका, कोलंबो, 2023
  • 55 रन: श्रीलंका, मुंबई, (इस मैच में, 2023)
  • 58 रन: बांग्लादेश, मीरपुर 2014
  • 65 रन: जिम्बाब्वे, हरारे, 2005
  • 73 रन: श्रीलंका, त्रिवेंद्रम, 2023

शमी ने झटके पांच विकेट

भारत की ओर से बल्लेबाजी में शुभमन गिल ने 92 गेंद में 11 चौके और दो छक्के की मदद से 92 रन की पारी खेली। वहीं, विराट कोहली ने 94 गेंद में 11 चौके की मदद से 88 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 56 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 82 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। श्रीलंका की ओर से दिलशान मदुशंका ने पांच विकेट लिए। जवाब में श्रीलंका की टीम 55 रन पर सिमट गई। पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, दुशान हेमंता और दुष्मंथा चमीरा खाता नहीं खोल सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट झटके। वहीं, मोहम्मद सिराज को तीन विकेट मिले। जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट लिया। 
विज्ञापन

शमी ने वकार यूनिस की बराबरी की



शमी वनडे इतिहास में एक से अधिक बार लगातार तीन मैचों में चार से ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए। 2019 विश्व कप में लगातार तीन पारियों में उन्होंने 4/40, 4/16 और 5/69 के स्पेल किए थे और अब यह उनकी दूसरी ऐसी स्ट्रीक है। केवल वकार यूनिस ने ही यह उपलब्धि अधिक बार हासिल की है। वकार ने तीन बार (दो बार 1990 में और एक बार 1994 में) ऐसा किया था।

विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक चार विकेट लेने का कारनामा
  • 4 - 2011 में शाहिद अफरीदी
  • 4 - 2019 में मिचेल स्टार्क
  • 3- 2019 में मोहम्मद शमी
  • 3 - 2023 में एडम जाम्पा
  • 3 - 2023 में मोहम्मद शमी*

भारत के लिए सर्वाधिक वनडे पांच विकेट
  • 4 - मोहम्मद शमी
  • 3- जवागल श्रीनाथ
  • 3 - हरभजन सिंह

वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फाइव-फर
  • 3 - मिचेल स्टार्क
  • 3 - मोहम्मद शमी*

वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट
  • 45 - मोहम्मद शमी*
  • 44- जहीर खान
  • 44 - जवागल श्रीनाथ
  • 33-जसप्रीत बुमराह
  • 31 - अनिल कुंबले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें