फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup Prize Money: विजेता को मिलेंगे 33 करोड़ रुपये, उप-विजेता को इतने से करना होगा संतोष, देखें सूची

Sun, 19 Nov 2023 06:36 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

ICC World Cup 2023 Prize Money : भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। भारत में 46 दिन के इस बड़े आयोजन में 47 मैच हो चुके हैं। अब आखिरी और फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत दो बार अब तक चैंपियन बना है और ऑस्ट्रेलिया पांच बार खिताब जीतने में सफल हुआ है। टीम इंडिया की नजर 12 साल बाद विजेता बनने पर है। इस मैच को जीतने वाली टीम पर पैसों की बारिश होगी।
विज्ञापन


आईसीसी ने टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही प्राइज मनी की घोषणा कर दी थी। उसने टूर्नामेंट में प्राइज मनी का बजट 83.29 करोड़ रुपये (10 मिलियन अमेरिकी डॉलर) रखा था। इसमें से विजेता बननी वाली टीम को 33.31 करोड़ रुपये (चार मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। वहीं, फाइनल में हारनी वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपये (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) से संतोष करना होगा।

भारत बनाम विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
सेमीफाइनल और ग्रुप दौर में हारने वाली टीमों को भी मिले रुपये
सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.66 करोड़ रुपये (800,000 अमेरिकी डॉलर) मिले हैं। दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ग्रुप दौर में बाहर होने वाली छह टीमों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड को भी पैसे मिले हैं। इन छह टीमों को 83.29 लाख रुपये (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिले।
विज्ञापन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : अमर उजाला
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराया था
भारत ने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल का टिकट कटाया है। वहीं, कंगारू टीम ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीत हासिल की। अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। तब ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रन से हराकर खिताब अपने नाम किया था। 

बदला लेने पर टीम इंडिया की नजर
भारत की नजर 2003 में मिली हार का बदला लेने पर है। उसने सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर 2019 विश्व कप के सेमीफाइनल में मिली हार का बदला ले लिया था। अब उसकी नजर एक और बदले पर है। टीम इंडिया अहमदाबाद में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर 20 साल पहले फाइनल में मिली हार का बदला लेना चाहेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें