फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: राहुल के बाद इस खिलाड़ी ने दूसरी बार जीता बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड, 'क्रिकेट के भगवान' ने खुद की तारीफ

Fri, 03 Nov 2023 01:07 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुरुवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बेस्ट फील्डर की घोषणा करने के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने साथ शामिल करने का फैसला किया।
विज्ञापन
World Cup 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के वानखेड़े स्टेडिम में वर्ल्ड कप 2023 के 33वें मैच में श्रीलंका को 302 रनों से हराकर भारत ने अपने विजयी अभियान को जारी रखने के साथ इस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। इस टूर्नामेंट के अपने पहले मुकाबले से लेकर अबतक भारत ने शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के श्रीलंका के खिलाफ शानदार जीत के बाद पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने टीम को एक खास संदेश दिया है। यह संदेश उन्होंने टीम के बेहतरीन फील्डर को अवॉर्ड देने के दौरान करते हैं। दरअसल, इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया प्रत्येक मैच के बाद बेहतरीन फील्डर को अवॉर्ड देती है। वानखेड़े में खेले गए इस मुकाबले के बाद फील्डर कोच ने टी दिलीप ने एक अनोखे तरीके से बेस्ट फील्डर का नाम लेते हैं। 
विज्ञापन


सचिन तेंदुलकर का खास संदेश
गुरुवार को वानखेड़े में खेले गए मुकाबले के बाद टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने बेस्ट फील्डर की घोषणा करने के दौरान महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर अपने साथ शामिल करने का फैसला किया। कोच टी दिलीप ने सबसे पहले शुभमन गिल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की सराहना की। इसके बाद उन्होंने टीम के सामने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सचिन तेंदुलकर 2003 वर्ल्ड कप की कुछ विशेष यादें साझा कीं। 

सचिन ने टीम से बात करते हुए कहा, 'रोहित मुझसे अगले दिन मिला और बेस्ट फील्डर के बारे में पूछा। और इससे मुझे 2003 वर्ल्ड कप की याद आ गई, जब हम दक्षिण अफ्रीका के साथ खेल रहे थे। हमारे पास टूर्नामेंट से पहले केवल एक ही चार्ट था और वह था- 'मैं कर सकता हूं, हम कर सकते हैं।' मैच खेलने से पहले सभी खिलाड़ियों ने उस चार्ट में हस्ताक्षर किया। यह हम सबका वादा था और मैंने अपने टीम के लिए अपना 100% दिया और यही फील्डिंग मेडल देकर मौजूदा टीम कर रही है। आपका मैच देखकर काफी अच्छा लगता है। ऐसे ही आगे खेलते रहिए।'
विज्ञापन


सचिन ने लिया बेस्ट फील्डर का नाम
इस वीडियो के अंत में सचिन ने बेस्ट फील्डर की भी घोषणा की। उन्होंने अपने वीडियों में बेस्ट फील्डर क तौर पर श्रेयस अय्यर का नाम लिया है। इस टूर्नामेंट में यह दूसरी बार है, जब टीम इंडिया की तरफ से अय्यर को बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया गया है। इससे पहले इसी टूर्नामेंट में केएल राहुल को दो बार बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड दिया गया है।

 

श्रीलंका के खिलाफ हुए इस मैच के बाद भारत का अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के साथ है। यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन में पांच नवंबर को खेला जाएगा। बता दें कि जहां बारत ने अभी तक इस मुकाबले में एक भी मुकाबला नहीं हारी है तो वहीं दक्षिण अफ्रीका अबतक केवल एक ही मैच हारकर पवाइंट्स टेबर में दूसरे नंबर पर है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें