फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा: इंग्लैंड को विश्व कप जिताने वाले लियम प्लंकेट ने छोड़ा इंग्लिश क्रिकेट, अब अमेरिका में खेलेंगे

Wed, 01 Sep 2021 08:29 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

इंग्लैंड के क्रिकेटर लियम प्लंकेट ने इंग्लिश क्रिकेट छोड़ दिया है और अब वह अमेरिका के लिए लीग क्रिकेट खेलेंगे। 2019 क्रिकेट विश्व कप फाइनल में प्लंकेट ने शानदार गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड को फाइनल जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन
लियम प्लंकेट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दो साल पहले इंग्लैंड को साल 2019 क्रिकेट विश्व कप जिताने वाले लियम प्लंकेट ने इंग्लिश क्रिकेट छोड़ दिया है। अब वह अमेरिका में आगामी टी-20 की मेजर लीग क्रिकेट में खेलेंगे। प्लंकेट को यूएसए टीम का प्रतिनिधित्व करने के योग्य बनने से पहले वहां तीन साल रहने की अवधि पूरी करनी होगी। सरे क्रिकेट क्लब द्वारा जारी किए गए बयान में 36 वर्षीय गेंदबाज लियम प्लंकेट ने कहा, अपने करियर के अगले चरण में आगे बढ़ते हुए, मैं मेजर लीग क्रिकेट में शामिल होने का अवसर पाकर अपने आपको रोमांचित महसूस कर रहा हूं, मैं अपना ध्यान संयुक्त राज्य अमेरिका में खेल को विकसित करने पर केंद्रित कर रहा हूं। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, मेरा इंग्लैंड के साथ बेहद शानदार सफर रहा, अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद मुझे अमेरिका में खेल और कोचिंग दोनों क्षमताओं में खेल के निर्माण में मदद करने में सक्षम होने की खुशी है। 


विश्व कप फाइनल में किया था कमाल

साल 2019 में क्रिकेट विश्व कप फाइनल में लियम प्लंकेट ने कमाल कर दिया था। लॉर्ड्स पर न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल में उन्होंने 10 ओवर में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए थे। खिताबी मुकाबले में प्लंकेट ने हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन और जिमी नीशाम को आउट किया था। फाइनल में क्रिस वोक्स के बाद सबसे ज्यादा तीन विकेट उन्होंने लिए थे। प्लंकेट की खास बात यह रही कि उन्होंने 2019 क्रिकेट विश्व कप में सात मैच खेले और सभी मुकाबलों में इंग्लैंड को जीत मिली। 
विज्ञापन


प्लंकेट का क्रिकेट करियर

लियम प्लंकेट ने साल 2005 में इंग्लैंड के लिए टेस्ट डेब्यू किया और 13 मैच खेले। टेस्ट क्रिकेट में प्लंकेट 41 विेकेट लेने में सफल रहे। टेस्ट में 64 रन पर पांच विकेट आउट करना उनका सबसे अच्छा प्रदर्शन है। इसके अवावा  उन्होंने 89 एकदिवसीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया जिनमें उन्होंने 135 विकेट झटके। वनडे क्रिकेट में 52 रन पर पांच विकेट आउट करना उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। वहीं, 22 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25 विकेट लिए। इस दौरान 21 रन पर तीन विकेट आउट करना उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें