फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: इंग्लैंड-दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मैच आज, कब-कहां और कैसे देखें LIVE मैच

Thu, 30 May 2019 12:34 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
England vs South Africa - फोटो : social Media
विज्ञापन

विश्व कप का महाकुंभ आज से शुरु होने जा रहा है। वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। दोनों ही टीमों की बल्लेबाजी और गेंदबाजी बेहद ही मजबूत है। इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीकी दोनों ही टीम विश्व कप का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगी। 

विज्ञापन


चलिए आपको इस उद्घाटन मैच से जुड़ी सारी जानकारी देते हैं...

मैच कब खेला जाएगा?

मेजबान इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच विश्व कप 2019 का पहला मैच 30 मई को खेला जाएगा। 

मैच कहां खेला जाएगा?

विश्व कप 2019 का उद्घाटन मैच लंदन के द ओवल के मैदान पर खेला जाएगा।

मैच कितने बजे शुरू होगा?

विश्व कप के पहले मैच का लाइव प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 3:00 बजे से होगा। टॉस 2:30 बजे होगा।

किस टीवी चैनल पर देख सकेंगे?

आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्न चैनल्स पर मैच देख सकते हैं। हिंदी कमेंट्री के लिए मैच स्टार स्पोर्ट्स हिंदी पर देखा जा सकता है।

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के दौरान पल-पल की अपडेट्स और रिकॉर्ड्स के साथ सारी अहम जानकारियां अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ने को मिलेंगी।
विज्ञापन

दोनों टीम इस प्रकार हैंः

इंग्लैंडः इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरेस्टो, जोस बटलर (विकेटकीपर), टॉम करन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जोए रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर।

दक्षिण अफ्रीकाः फाफ डू प्लेसिस (कप्तान), एडेन मार्कराम, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), हाशिम अमला, रासी वैन डर डूसन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवे, जेपी डुमिनी, ड्वेन प्रिटोरियस, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एनरिच नॉर्टजे, इमरान ताहिर, तबरेज शम्सी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें