मैदान का निरीक्षण करते अंपायर्स
- फोटो : पीटीआई
कोहली ने मैच के रद्द होने पर भी निराशा जाहिर की है। भारतीय कप्तान ने कहा, ‘खिलाड़ियों के नजरिए और अंकतालिका के हिसाब से, मैच न खेलना निराशाजनक है। लेकिन जब खेलने लायक स्थिति न हो तो मैदान पर न उतरना ही बेहतर है। इस समय हम कोई चोट नहीं चाहते। हम इस समय अच्छी क्रिकेट खेल रहे हैं इसलिए हमें चिंता नहीं है कि हम अंकतालिका में कहां हैं।’