फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप को लेकर हार्दिक पांड्या ने बताई अपनी इच्छा, कहा '14 जुलाई को उठानी है ट्रॉफी'

Fri, 14 Jun 2019 05:41 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
hardik pandya
भारतीय क्रिकेट टीम पर अपेक्षाओं का भारी बोझ है लेकिन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने यह कहकर उसे कम करने की कोशिश की कि ‘संभवत: केवल डेढ़ अरब लोग ही’ उनसे विश्व कप जीतने की उम्मीद लगाए हुए हैं। भारत के विश्व कप अभियान में पंड्या सबसे बड़े खिलाड़ी बनकर उभरे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विराट कोहली-हार्दिक पांड्या-केदार जाधव - फोटो : social Media
हार्दिक ने आईसीसी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा, ‘किसी तरह का दबाव नहीं है क्योंकि केवल एक अरब 50 करोड़ लोग ही उम्मीद लगाए हुए हैं, इसलिए कोई दबाव नहीं है।’ इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य विश्व कप जीतना है।
विज्ञापन

3 of 5
Ms Dhoni-Hardik Pandya - फोटो : social Media
उन्होंने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि 14 जुलाई को कप मेरे हाथ में हो। मैं बस इसी के बारे में सोच रहा हूं। यहां तक कि जब मैं इसके बारे में सोचता हूं तब भी मुझे अजीब सी खुशी मिलती है। मेरी योजना बहुत सरल है, विश्व कप जीतना। मैं इसकी उम्मीद कर रहा हूं और मैं खुद से ऐसी आस लगाए हुए हूं।’

हार्दिक ने कहा, ‘भारत की तरफ से खेलना मेरे लिए सब कुछ है। यह मेरी जिंदगी है। मैं ऐसा व्यक्ति हूं जो इस खेल के प्रति प्यार और जुनून से क्रिकेट खेलता हूं। मुझे चुनौतियां पसंद हैं। पिछले साढ़े तीन साल से मैं इसकी तैयारियां कर रहा हूं और अब समय आ गया है। ’

4 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : social media
इस क्रिकेटर ने कहा कि अपने कॅरिअर के दौरान उन्हें जिन संघर्ष से गुजरना पड़ा उनसे उन्हें यह सीख मिली कि परिस्थिति कैसी भी हो हमेशा खुश रहना है। ‘मैं हमेशा खुश रहता हूं। मैं खुश रहना पसंद करता हूं भले ही मेरी जिंदगी में कुछ भी हो रहा हो। मैं और मेरा भाई (क्रुणाल) आपस में बात कर रहे थे और उसने कहा कि हम दोनों भाई हमेशा खुश रहते हैं। क्योंकि जहां से हम आए हैं, हमारे लिए हर चीज बोनस की तरह है।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हार्दिक पांड्या - फोटो : SOCIAL MEDIA
आठ साल पहले मनाया था गली में जश्न 
हार्दिक ने याद किया कि विश्व कप 2011 की जीत के बाद उन्होंने कैसे जश्न मनाया था और तब उन्होंने देश की तरफ से खेलने का सपना देखा था। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मेरे एक मित्र ने मुझे एक तस्वीर भेजी थी और पूछा था क्या तुम्हें इसकी याद है, मैंने कहा, ‘हां जरूर।’

हार्दिक ने कहा, ‘उसने भारतीय टीम की विश्व कप 2011 में जीत का जश्न मनाते हुए हमारी तस्वीर खींची थी। हम गली में निकल गए थे क्योंकि वह त्योहार बन गया था। मैंने एक रात में इतने अधिक लोगों को बाहर नहीं देखा था। इससे मैं वास्तव में भावुक हो गया था। आठ साल बाद मैं विश्व कप 2019 में खेल रहा हूं। यह एक सपना था और टीम के मेरे साथी मेरे भाई जैसे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें