पकिस्तानी टीम विश्व कप से अब बाहर हो गई। पाक टीम के सामने बांग्लादेश को बड़े अंतर से हराने की चुनौती थी, लेकिन वो अब कामयाब होता नहीं दिख रहा है। मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने बड़ा बयान दिया था। सरफराज ने कहा था कि टॉस जीतकर हम बांग्लादेश के खिलाफ 500 का स्कोर खड़ा करने की पूरी कोशिश करेंगे। पाक टीम ने टॉस भी जीता, लेकिन शुरुआत बेहद ही धमी रही। टीम जैसे तैसे 315 तक पहुंची। अब पाकिस्तान को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए पूरी बांग्लादेशी टीम को महज 6 रन के भीतर समेटना था।
यह असंभव काम भी पाकिस्तान कर नहीं पाया। अब भले ही पाकिस्तान यह मैच जीत भी जाए, बावजूद इसके वह सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा। पाकिस्तान की पारी खत्म होते ही सरफराज के 500 रन वाले बयान पर सोशल मीडिया पर उनका मजाक बन गया। लोग सरफराज और पाकिस्तानी टीम के खूब मजे ले रहे हैं। आइए दिखाते हैं आपको कुछ मजेदार कॉमेंट्स।