फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WPL Auction: अगले महीने होगी विमेंस प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की नीलामी, जान लें क्या है जगह और तारीख

Thu, 09 Nov 2023 04:56 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी और कुल मिलाकर 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था। इन 60 खिलाड़ियों में से 21 विदेशी सितारे थे। 29 खिलाड़ियों को उनकी टीम से रिलीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विमेंस प्रीमियर लीग - फोटो : WPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2024 के दूसरे संस्करण के लिए खिलाड़ियों की नीलामी नौ दिसंबर को मुंबई में होगी। इस नीलामी के लिए सभी पांच टीमों को 1.5 करोड़ रुपये का अतिरिक्त पर्स उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसे में सभी टीमों के पर्स में पिछली नीलामी के साथ-साथ हाल ही में खिलाड़ियों के रिलीज होने के बाद उनके पास शेष राशि बची रहेगी। ईएसपीएन क्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, नीलामी में नौ विदेशी खिलाड़ियों सहित 30 स्लॉट भरे जाएंगे। 
विज्ञापन


हाल ही में टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की थी और कुल मिलाकर 60 खिलाड़ियों को रिटेन किया गया था। इन 60 खिलाड़ियों में से 21 विदेशी सितारे थे। 29 खिलाड़ियों को उनकी टीम से रिलीज कर दिया गया। डब्ल्यूपीएल के पहले सीजन में, प्रत्येक टीम को अपनी टीम बनाने के लिए 12 करोड़ रुपये दिए गए थे। सिर्फ दो टीमें चैंपियन मुंबई इंडियंस और यूपी वारियर्स ही इस पैसे का पूरा इस्तेमाल कर पाईं। अन्य तीन टीमों की बात करें तो गुजरात जायंट्स के पास 5 लाख रुपये, दिल्ली कैपिटल्स के पास 35 लाख रुपये और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास 10 लाख रुपये (लगभग 12,015 अमेरिकी डॉलर) शेष थे।

पहले सीजन में अंक तालिका में सबसे नीचे रही गुजरात की टीम के पर्स में सबसे ज्यादा पैसा है। इस फ्रेंचाइजी के पास 5.95 करोड़ रुपये है, क्योंकि उन्होंने अपनी आधी टीम रिलीज कर दी थी। उनके पास भरने के लिए दस स्लॉट हैं, जिनमें तीन विदेशी भी शामिल हैं। वारियर्स, जो मध्य-तालिका में समाप्त हुए और प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हुए। उनके पास पर्स में चार करोड़ रुपये हैं, जिसका उपयोग वे एक विदेशी खिलाड़ी सहित पांच स्लॉट भरने के लिए कर सकते हैं।
विज्ञापन


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी), स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन और एलिसे पेरी की स्टार-सज्जित टीम, जो पिछले साल प्रभाव छोड़ने में विफल रही थी। यह टीम तीन विदेशी खिलाड़ियों सहित सात स्लॉट भरने की कोशिश करेगी। इस टीम के पर्स में 3.35 करोड़ रुपये हैं। उपविजेता दिल्ली के पास तीन स्थान भरने के लिए 2.25 करोड़ रुपये का पर्स है, जिसमें एक विदेशी खिलाड़ी का स्थान भी शामिल है।

मुंबई के पास सबसे छोटा पर्स 2.1 करोड़ रुपये बचा है। उनके पास भरने के लिए पांच स्लॉट हैं, जिनमें से एक विदेशी खिलाड़ी का है। इस साल की शुरुआत में आयोजित डब्ल्यूपीएल का उद्घाटन एक बड़ी सफलता थी क्योंकि दुनिया भर के कई शीर्ष क्रिकेटरों ने मुंबई में तीन मैदानों पर खेले गए 22 मैचों के आयोजन में भाग लिया था। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से अगले सीजन की तारीखों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। यह भी साफ नहीं है कि यह टूर्नामेंट आईपीएल की तरह घरेलू और बाहरी मैदान पर खेला जाएगा या पिछले सीजन की तरह हर टीम के लिए एक समान मैदान होंगे।

पिछले साल की नीलामी के दौरान, सात खिलाड़ी ऐसे थे जिन पर दो करोड़ रुपये तक की बोली लगी और तीन ने तीन करोड़ का आंकड़ा पार किया था। स्मृति मंधाना (आरसीबी के लिए 3.4 करोड़ रुपये), एशले गार्डनर (गुजरात जायंट्स के लिए 3.2 करोड़ रुपये) और नट साइवर-ब्रंट (एमआई के लिए 3.2 करोड़ रुपये) में बिकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें