दरअसल, बांग्लादेश में हुए सत्ता परिवर्तन के बाद वहां हिंसा भड़क गई थी। ऐसे में महिला टी20 विश्व क प का आयोजन मुश्किल माना जा रहा है। आगामी टूर्नामेंट में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया सहित 10 टीमें भाग लेंगी। इस बीच हीली ने बांग्लादेश की मेजबानी में टूर्नामेंट के आयोजन पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा - मुझे इस समय वहां खेलने के बारे में सोचना मुश्किल लग रहा है, एक इंसान के तौर पर मुझे लगता है कि ऐसा करना गलत होगा। यह ऐसे देश से संसाधन छीनना होगा जो काफी संघर्ष कर रहा है। उन्हें उन सभी लोगों की जरूरत है जो मर रहे लोगों की मदद के लिए वहां पहुंच सकें।
एलिसा ने कहा कि अंतिम निर्णय आईसीसी को लेना है जिसके इस सप्ताह फैसला करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा- इस समय बांग्लादेश में क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित करने से कहीं ज्यादा जरूरी चीजें हैं…लेकिन मैं इसे आईसीसी पर छोड़ती हूं कि वह इस पर काम करे।
ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में बांग्लादेश में सीमित ओवरों की सीरीज खेली थी, जिसके सभी छह मैच –तीन वनडे और इतने ही टी20 मैच- ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले गए थे। यह 2014 के टी20 विश्व कप के बाद ऑस्ट्रेलिया का बांग्लादेश का पहला दौरा था और देश में टी20 विश्व कप की उनकी तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण था।