फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS: एलेक्स कैरी वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, फिंच चोट की वजह से बाहर

Tue, 20 Jul 2021 07:06 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वेस्टइंडी बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन एकदिवसीय सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाएगा। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी एलेक्स कैरी करेंगे। कंगारू टीम के नियमित कप्तान आरोन फिंच चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इस एकदिवसीय सीरीज में फिंच की कमी ऑस्ट्रेलियाई टीम को खल सकती है। क्योंकि वेस्टइंडीज दौरे पर कई सीनियर खिला़ड़ी नहीं गए हैं। अब ऐसे में आज खेले जाने वाले में मैच कैरी की अग्नि परीक्षा होगी। दोनों टीमों दरम्यान वनडे सीरीज का पहला मैच ब्रिजटाउन में खेला जाएगा। 

विज्ञापन

सेंट लूसिया में खेले गए टी-20 सीरीज के पांचवें और अंतिम मैच में आरोन फिंच के घुटने में चोट लग गई थी। फिंच आगामी एकदिवसीय सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ नहीं खेलेंगे इसकी आधिकारिक जानकारी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दी। 

यह पहली बार होगा जब एलेक्स कैरी अंतराष्ट्रीय स्तर पर ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे। इससे पहले वह एडिलेड स्ट्राइकर, साउथ ऑस्ट्रेलिया रेडबैक्स और ऑस्ट्रेलिया ए टीम की कप्तानी कर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया का कप्तान नियुक्त किए जाने के बाद कैरी ने कहा, मैं ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनने के बाद गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं, ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करना वाकई गर्व की बात है। इसके लिए मैं क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को धन्यवाद देता हूं। 

उन्होंने आगे कहा, आरोन फिंच हमारे कप्तान हैं और फिट होने के बाद जब वह टीम में वापस आएंगे तो हम उनका खुले दिल से स्वागत करेंगे, इसलिए मुझे अभी के लिए उम्मीद है कि मैं इस भूमिका को उनके अत्यंत उच्च मानकों पर पूरा कर सकता हूं, वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी धरती पर टीम की कप्तानी करना काफी चुनौतीपूर्ण है, लेकिन जब तक मेरे पास अवसर है मैं इसको लेकर उत्सुक हूं। 
विज्ञापन

इस मौके पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने कहा, एलेक्स कैरी ने लंबे समय तक टीम के अंदर एक शानदार लीडर की तरह अत्यधिक उच्च स्तर का अनुशासन दिखाया है, फिंच को चोट ने उन्हें पहली बार कप्तानी करने का अनुभव दिया है, मुझे इसमें कोई शक नहीं है कि वह इस जिम्मेदारी को दूसरी वरिष्ठ खिलाड़ियों के सहयोग से अच्छी तरह निभाएंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें