मध्यम तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने 19वें ओवर में सिर्फ दो रन देकर आंद्रे रसेल को आउट किया। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को नौ रन की जरूरत थी। जेसन होल्डर ने वोक्स की पहली गेंद पर तीन रन निकाले।
वेस्टइंडीज ने आखिरी ओवर में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को पांचवें मैच में चार विकेट से हराकर टी-20 शृंखला 3-2 से जीत ली। सिर्फ 132 रन पर आउट हुई इंग्लैंड की टीम ने अंतिम ओवरों में शानदार गेंदबाजी करके मुकाबले को करीबी बना दिया। वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 133 रन बनाकर चार विकेट से जीत दर्ज की। तेज गेंदबाज रीसे टॉपले ने 17वें ओवर में सिर्फ दो रन दिए और वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल का विकेट लिया।
विज्ञापन
मध्यम तेज गेंदबाज सैम कुरेन ने 19वें ओवर में सिर्फ दो रन देकर आंद्रे रसेल को आउट किया। आखिरी ओवर में वेस्टइंडीज को नौ रन की जरूरत थी। जेसन होल्डर ने वोक्स की पहली गेंद पर तीन रन निकाले। इसके बाद शाई होप ने डीप प्वाइंट के ऊपर से छक्का जड़ दिया। होप ने 43 गेंद में 43 रन बनाए।