फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AFG: विंडीज ने रचा इतिहास, पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाते ही तोड़ा यह रिकॉर्ड, पूरन-चार्ल्स की तबाही

Tue, 18 Jun 2024 09:39 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रॉस आईलेट

सार

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज ने पावरप्ले का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इस प्रारुप में दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसने 100 रन का आंकड़ा पार किया है।  2023 में द. अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में 102 रन बनाए थे। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का 40वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज ने इतिहास रच दिया। उन्होंने निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स की विस्फोटक साझेदारी की बदौलत पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इसी के साथ विंडीज टीम ने नीदरलैंड्स का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विज्ञापन


विंडीज टीम ने रचा इतिहास
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने अपना पहला विकेट दूसरे ओवर की पांचवीं गेंद पर खो दिया था। अजमतुल्लाह उमरजई ने ब्रेंडन किंग को सात रन के स्कोर पर आउट किया था। इसके बाद मोर्चा निकोलस पूरन और जॉनसन चार्ल्स ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी हुई। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाया। शुरुआती छह ओवरों में विंडीज ने एक विकेट के नुकसान पर 92 रन बनाए। यह टी20 विश्व कप का चौथा सबसे बड़ा पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड नीदरलैंड्स के नाम था। साल 2014 में उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ एक विकेट पर 91 रन बनाए थे। 

टी20 विश्व कप इतिहास में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर
टीम का नाम विरोधी टीम स्कोर वर्ष
वेस्टइंडीज अफगानिस्तान 92 2024
नीदरलैंड आयरलैंड 91 2014
इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका 89 2016
दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड 83 2016
भारत स्कॉटलैंड 82 2021
विज्ञापन

 

T20I का सबसे बड़ा पावरप्ले में स्कोर
टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में वेस्टइंडीज ने पावरप्ले का चौथा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है। इस प्रारुप में दक्षिण अफ्रीका इकलौती ऐसी टीम है जिसने 100 रन का आंकड़ा पार किया है। 2023 में द. अफ्रीका ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में 102 रन बनाए थे। 


टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर

स्कोर टीम विपक्षी टीम वर्ष
102/0 दक्षिण अफ्रीका वेस्टइंडीज 2023
98/4 वेस्टइंडीज श्रीलंका 2021
93/0 आयरलैंड वेस्टइंडीज 2020
92/1 वेस्टइंडीज अफगानिस्तान 2024

टी20 विश्व कप का सबसे बड़ा टोटल
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विंडीज टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए मौजूदा टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर तैयार किया। निकोलस पूरन की 98 रनों की दमदार पारी की बदौलत वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए। दिलचस्प बात यह है कि अफगानिस्तान के खिलाफ यह वेस्टइंडीज का टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले आयरलैंड ने 2013 में अफगानिस्तान के खिलाफ 225/7 का स्कोर बनाया था। वहीं, यह टी20 विश्व कप के इतिहास का भारत के साथ संयुक्त रूप से चौथा सबसे बड़ा स्कोर है।

टी20 विश्वकप में सबसे बड़ा स्कोर
स्कोर टीम विपक्षी टीम वर्ष
260/6 श्रीलंका केन्या 2007
230/8 इंग्लैंड दक्षिण अफ्रीका 2016
229/4 दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड 2016
218/4 भारत इंग्लैंड 2007
218/5 वेस्टइंडीज अफगानिस्तान 2024

मैच में क्या हुआ?
इस मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। विंडीज टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 218 रन बनाए। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 16.2 ओवर में 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ वेस्टइंडीज ने यह मुकाबला 104 रन से जीत लिया। इस टूर्नामेंट में अफगानिस्तान को पहली शिकस्त मिली। डैरन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने जीत के साथ ग्रुप सी की अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। अब उनके खाते में आठ अंक हो गए हैं। इसके अलावा उनका नेट रनरेट +3.257 का हो गया है। वहीं, अफगानिस्तान छह अंक और +1.835 के नेट रनरेट के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें