फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर क्यों एबी डीविलियर्स ही चुने गए IPL इतिहास के सर्वकालिक महान बल्लेबाज?

Wed, 22 Apr 2020 12:10 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
एबी डीविलियर्स - फोटो : IPL
दक्षिण अफ्रीका के सुपरस्टार एबी डीविलियर्स को आईपीएल की 13वीं वर्षगांठ पर दिग्गजों द्वारा इस टूर्नामेंट के इतिहास का सर्वकालिक महान बल्लेबाज चुना गया। इस सम्मान को पाते हुए एबी ने विराट कोहली, डेविड वार्नर, क्रिस गेल, धोनी, रैना और आंद्रे रसेल जैसे दिग्गजों को पछाड़ा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
एबी डीविलियर्स
दुनिया के सबसे बेखौफ बल्लेबाज माने जाने वाले डीविलियर्स के चाहने वाले विश्व के हर कोने में हैं। आईपीएल में तकरीबन 40 की धमाकेदार एवरेज से 4395 रन बनाने वाले एबी का स्ट्राइक रेट 151.23 है। यह आंकड़े उन्हें अपने दौर के दूसरे क्रिकेटर्स से अलग बनाते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
RCB के होमग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम पर डीविलियर्स की बल्लेबाजी से गूंजने वाला शोर मीलों दूर तक सुना जा सकता है। मैदान के चारों ओर झन्नाटेदार शॉट्स मारने की कला के चलते ही उन्हें मिस्टर 360 भी कहते हैं।

4 of 7
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स - फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया की बड़ी से बड़ी गेंदबाजी आक्रमण को तहस-नहस करने की ताकत रखने वाला यह दाएं हाथ का बल्लेबाज आईपीएल में पांच 100+ तो कप्तान विराट कोहली के साथ दो 200+ साझेदारी कर चुका है।
विज्ञापन

5 of 7
IPL में तीन शतक जमा चुके इस 36 वर्षीय बल्लेबाज ने कई अद्भुत शॉट्स को जन्म दिया, जो समय-समय पर गेंदबाज को चौंकाते हैं तो फैंस को गुदगुदाते हैं। एबीडी के बारे में बोलते हुए, न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज और स्टार स्पोर्ट्स विशेषज्ञ डैनी मॉरिसन ने कहा, 'उस लिस्ट को देखने के बाद मैं डीविलियर्स को ही सलेक्ट करुंगा क्योंकि मैंने उसे देखा है पार्क के चारों ओर शॉट लगाते हुए।'
विज्ञापन

6 of 7
2018 में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले एबी डीविलियर्स की जगह आजतक दक्षिण अफ्रीकी टीम में खाली है। टीम को उनकी तरह कोई दूसरा खिलाड़ी नहीं मिल पा रहा। शायद यही वजह है कि समय-समय पर उनके वर्ल्ड टी-20 से पहले संन्यास से लौटने की खबर सामने आते रहतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आईपीएल 2020 - फोटो : सोशल मीडिया
डैनी मॉरिसन के अलावा एक्सपर्ट्स के उस पैनल में ग्रीम स्मिथ, टॉम मूडी, इयान बिशप, एलन विलकिंस, डैरेन गंगा और माइक हेसन दिग्गज जैसे थे, जिन्हें आईपीएल इतिहास का सर्वकालिक महान बल्लेबाज चुनने की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें