आईपीएल में विराट, राहुल और रोहित का प्रदर्शन
टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस सीजन नौ पारियों में 123 के स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। वो ना तो बड़ी पारियां खेल पा रहे हैं और न ही तेजी से रन बना पा रहे हैं। टी20 विश्व कप के बाद उन्होंने तेजी से बल्लेबाजी करना शुरू किया था और पावरप्ले का फायदा उठाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली थी, लेकिन मुंबई के लिए वो ऐसा करने में सफल नहीं हुए हैं। वो अब तक पावरप्ले में 56 डॉट गेंदे खेल चुके हैं।
विराट ने इस सीजन पावरप्ले में 74 गेंद में 81 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट भी बहुत ही साधारण रहा है। वहीं, राहुल ने 145 के औसत से 451 रन जरूर बनाए हैं, लेकिन पावरप्ले में उन्होंने 126 गेंद में 141 रन ही बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 55 डॉट गेंदे खेली हैं।
15 मैचों में सही ओपनिंग जोड़ी चुनने की चुनौती
टी20 विश्व कप शुरुआत से पहले भारत को लगभग 15 टी20 मैच खेलने हैं। ऐसे में कोच द्रविड़ और कप्तान रोहित को जल्दी ही इस समस्या का समाधान निकालना होगा। राहुल को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी कराई जा सकती है। वहीं, धवन या पृथ्वी शॉ को रोहित का सलामी जोड़ीदार बनाया जा सकता है। इसमें भी टीम इंडिया के सामने यह चुनौती होगी कि धवन के जल्दी आउट होने पर रोहित या कोहली में से कौन पावरप्ले में तेजी से रन बनाएगा।