फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumar Kushagra: तूफानी बल्लेबाजी में माहिर हैं झारखंड के नए धोनी, जानें पंत ने कुशाग्र को क्यों दिए 7.2 करोड़

Tue, 19 Dec 2023 06:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

झारखंड के लिए कुमार कुशाग्र ने कई शानदार पारियां खेली हैं। उनकी ऐसी ही दमदार पारी के चलते ही आईपीएल नीलामी में उन्हें 7.2 करोड़ की कीमत मिली है। 
 
विज्ञापन
कुमार कुशाग्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में कुमार कुशाग्र को मोटी रकम मिली है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 7.2 करोड़ की मोटी कीमत पर अपने साथ जोड़ा। 20 लाख बेस प्राइस वाले कुशाग्र को 36 गुना ज्यादा कीमत मिली और मिनी ऑक्शन में ही वह मालामाल हो गए। हालांकि, कुशाग्र को यह रकम किस्मत से नहीं मिली है। इसके लिए उन्होंने कई वर्षों तक मेहनत की है और घरेलू स्तर पर कई बार खुद को साबित किया है। वह धोनी की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अंत के ओवरों में उन्हीं की तरह विस्फोटक बल्लेबाजी करने में माहिर हैं। दिल्ली की टीम को एक अच्छे मैच फिनिशर की जरूरत थी। इसी वजह से दिल्ली के लिए नीलामी टेबल पर बैठे ऋषभ पंत ने उन पर इतनी मोटी रकम खर्च की है।
विज्ञापन


झारखंड के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुशाग्र पर नीलामी से पहले ही कई टीमों की नजर थी। उन्होंने झारखंड के लिए कई तूफानी पारियां खेली हैं। विजय हजारे ट्रॉफी में उनकी ऐसी ही एक पारी निर्णायक साबित हुई। महाराष्ट्र के खिलाफ 355 रनों का पीछा करते हुए कुशाग्र झारखंड के लिए छठे नंबर पर आए और 37 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। उस दिन उपस्थित कई स्काउट्स उनकी तूफानी बल्लेबाजी से प्रभावित हुए थे। इसी पारी की वजह से नीलामी में वह करोड़पति बने हैं। क्योंकि, उनकी इस शानदार पारी के बाद ही ऑक्शन हुआ और वह करोड़पति बन गए। 

ईशान किशन की अनुपस्थिति में कुशाग्र समय के साथ झारखंड के मुख्य विकेटकीपर बन गए हैं। ईशान राष्ट्रीय टीम के साथ ज्यादातर समय रहते हैं। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स दोनों ही एक सक्षम भारतीय विकेटकीपर की तलाश में हैं, ऐसे में कुशाग्र पर बड़ी बोली लगना तय था। नीलामी में भी ऐसा ही हुआ, शुरुआत में चेन्नई और गुजरात ने उन पर दांव लगाया, लेकिन उनकी कीमत 70 लाख तक पहुंचने के बाद दिल्ली की टीम रेस में शामिल हुई। अंत में दिल्ली ने 7.2 करोड़ रुपये देकर उन्हें अपने साथ जोड़ा। ऋषभ पंत और अभिषेक पोरेल के बाद वह टीम में तीसरे विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। हालांकि, इस टीम ने रिकी भुई और दक्षिण अफ्रीका के ट्रिस्टन स्टब्स को भी अपने साथ जोड़ा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें