फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suspension: 'नई संसद में नमोक्रेसी पूरी निरंकुशता के साथ सामने'; विपक्षी सांसदों के निलंबन पर कांग्रेस का वार

Tue, 19 Dec 2023 06:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयराम रमेश ने कहा कि विपक्ष को सदन से निलंबित करके सदन का पूरी तरह से शुद्धिकरण किया जा रहा है ताकि कठोर विधेयकों को बिना किसी सार्थक बहस के पारित किया जा सके। नई संसद में 'नमोक्रेसी' अपनी पूरी निरंकुशता के साथ सामने आ रही है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस ने सरकार को घेरा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष शीतकालीन सत्र के दौरान लगातार हंगामा कर रहा है। जिसके चलते संसद के दोनों सदनों से सांसदों का निलंबन भी जारी है। मंगलवार को एक बार फिर लोकसभा से 49 और सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया। विपक्षी सांसदों के खिलाफ की जा रही इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने इसे 'नमोक्रेसी' करार दिया। साथ ही कहा कि नई संसद में बिना किसी सार्थक बहस के 'विधेयकों' को पारित कराना सुनिश्चित करने के लिए 'पूर्ण शुद्धिकरण' किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती है। 

विज्ञापन


मोदी सरकार नहीं चाहती है कि भारत के लोग विरोध को सुनें- खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि मोदी सरकार नहीं चाहती है कि भारत के लोग विरोध को सुनें। इसलिए उसने 'निलंबित करो, बाहर निकालो और बुलडोजर चलाओ' की नीति अपनाई है। खरगे ने एक्स पर अपनी एक पोस्ट में लिखा कि संसद से कुल 141 विपक्षी सांसदों का निलंबन हमारे आरोप को मजबूत करता है कि एक निरंकुश भाजपा इस देश में लोकतंत्र को ध्वस्त करना चाहती है। हम सभी जानते हैं कि आपराधिक कानून संशोधन जैसे प्रमुख विधेयक, जो कठोर शक्तियों को उजागर करते हैं और नागरिक अधिकारों में बाधा डालते हैं, सदन में सूचीबद्ध किए गए हैं। 

 उन्होंने आगे कहा कि गंभीर सुरक्षा उल्लंघन पर केंद्रीय गृह मंत्री को संसद में बयान देने और इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा की हमारी मांग इस कार्रवाई के बाद भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन


जयराम रमेश ने भी कसा तंज
वहीं, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि 13 दिसंबर को लोकसभा में दो घुसपैठियों के प्रवेश में मदद करने वाले भाजपा सांसद निर्दोष बच जाएं। जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि विपक्ष को सदन से निलंबित करके सदन का पूरी तरह से शुद्धिकरण किया जा रहा है ताकि कठोर विधेयकों को बिना किसी सार्थक बहस के पारित किया जा सके। साथ ही लोकसभा में दो घुसपैठियों के प्रवेश की सुविधा प्रदान कराने वाले भाजपा सांसद को बेदाग कराया जा सके। उन्होंने कहा, नई संसद में 'नमोक्रेसी' अपनी पूरी निरंकुशता के साथ सामने आ रही है।

कांग्रेस के संसदीय दल की कल होगी बैठक
इस बीच, सामने आया है कि बुधवार को कांग्रेस संसदीय दल की बैठक संसद भवन में होगी। सुबह साढ़े नौ बजे होने वाली इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी। कांग्रेस की यह बैठक तब होने जा रही हैस जब संसद की सुरक्षा में चूक के मुद्दे पर विपक्ष लगातार संदन में हंगामा कर रहा है और जिसके कारण विपक्षी सांसदों का निलंबन जारी है। इस मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर विपक्ष और भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के बीच बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच यह बात सामने आई है।
 
 संसद को 'बीजेपी चिंतन बैठक' की तरह नहीं चलाया जा सकता- ओवैसी
 वहीं, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मांग की है कि 141 सांसदों का निलंबन रद्द किया जाए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि संसद को 'भाजपा चिंतन बैठक' की तरह नहीं चलाया जा सकता। शोसल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने सवाल किया कि अगर विपक्षी सांसदों को अचानक निलंबित या निष्कासित कर दिया जाता है तो लोकतंत्र में क्या बचा है? भाजपा के पास संसद में प्रचंड बहुमत है, फिर भी वह विपक्षी आवाजों के प्रति इतनी असहिष्णु क्यों है? 

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी सांसदों पर कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने कहा यहां संविधान की कब्रगाह नजर आ रही है। वहीं, कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम ने कहा कि संसद जल्द ही उत्तर कोरियाई विधानसभा की तरह हो जाएगी। उन्होंने कहा कि हम उत्तर कोरियाई असेंबली की तरह बनने जा रहे हैं और केवल एक चीज की कमी है, वह है जब पीएम अंदर आएंगे तो एक साथ ताली बजाना। यह एक सांकेतिक सदन होने जा रहा है।

गौरतलब है कि सदन में तख्तियां लहराने और नारे लगाने के साथ ही सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में मंगलवार को 49 लोकसभा सदस्यों को निलंबित कर दिया गया। इस तरह अब तक दोनों सदनों से  कुल 141 सांसदों को को निलंबित कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें