फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs PAK Live Streaming: यूएस, कनाडा, यूके और ऑस्ट्रेलिया समेत बाकी देशों में कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Sun, 24 Oct 2021 12:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

भारत और पाकिस्तान की टीम आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में छठी बार आपस में भिड़ने को तैयार हैं। दोनों चिर प्रतिद्वंदी टीमें लंबे अंतराल के बाद क्रिकेट के मैदान में आमने-सामने होंगी। स्टार क्रिकेटरों से भरी दोनों टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी।
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान आईसीसी टी20 विश्व कप मैच - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टी-20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच आज दुबई में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच का इंतजार कई देशों के फैंस को काफी समय से था। ऐसा इसलिए क्योंकि करीब पांच साल बाद ये टीमें टी-20 में भिड़ रही हैं। आइए जानते हैं विभिन्न देशों में मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी।
विज्ञापन


भारत में कैसे देखें मैच?
भारत-पाक के बीच होने वाले इस मुकाबले को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में देख सकते हैं। हिंदी-अंग्रेजी के अलावा इसे अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी देखा जा सकता है। 

मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन के साथ Disney+Hotstar पर देख सकते हैं। इसके अलावा मैच के लाइव अपडेट्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन


यूएस और कनाडा में कैसे देखें मैच?
यूनाइटेड स्टेट्स और कनाडा में भारत-पाक मैच का प्रसारण विलो टीवी (Willow TV) करेगा। आप इस महामुकाबले को इस चैनल पर देख सकते हैं।

यूनाइटेड किंगडम और यूरोप में कैस देखें मैच?
यूके में इस मैच का लाइव प्रसारण स्काई स्पोर्ट्स (स्काई स्पोर्ट्स क्रिकेट) चैनल करेगा। आप इस चैनल पर मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया में कैसे देखें मैच?
ऑस्ट्रेलिया में इस मैच का लाइव प्रसारण फॉक्स स्पोर्ट्स चैनल पर होगा। 

सब-सहारन अफ्रीका में कैसे देखें मैच?
सब-सहारन अफ्रीका यानी दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे में आप सुपरस्पोर्ट (सुपरस्पोर्ट क्रिकेट) पर इस मैच का लाइव प्रसारण देख सकते हैं। 

कैरेबियाई देशों में कैसे देखें मैच?
कैरेबियाई देशों में ईएसपीएन भारत-पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण करेगा। कैरेबियाई देशों में इसी चैनल को टी-20 विश्व कप के मैचों के प्रसारण की जिम्मेदारी मिली है। 

न्यूजीलैंड में कैसे देखें भारत-पाक मैच?
न्यूजीलैंड में इस मैच का लाइव प्रसारण स्काई स्पोर्ट (स्काई स्पोर्ट 2) चैनल करेगा। यहां आप महामुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं।

यूएई में कैसे देखें भारत-पाक मैच?
यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में इस मैच का लाइव प्रसारण एतिसलत क्रिकलाइफ (Etisalat Criclife) चैनल पर होगा। 

दोनों टीमों का स्क्वॉड

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, राहुल चाहर, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार , मोहम्मद शमी

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, हसन अली, इमाद वसीम, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम जूनियर, सरफराज अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, शोएब मलिक
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें