फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोलार्ड ने मैदान पर अपने साथी को क्यों लगाई फटकार?

Mon, 01 Jul 2013 12:29 PM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्ट इंडीज के कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड ने अपने ही एक साथी खिलाड़ी को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन


आतिशी बल्लेबाजी के लिए मशहूर पोलार्ड को भारत के खिलाफ मुकाबले में नियमित कप्तान ड्वेन ब्रावो के अनफिट होने के कारण कैरेबियाई टीम की अगुवाई सौंपी गई थी।

पहले मैच में जीत से उत्साहित मेजबान टीम ने दूसरे मैच में टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया और उनके गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर शुरू से ही दबाव बना दिया। उन्हें एक-एक रन के लिए संघर्ष करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्राईसीरीजः रोमांचक मैच में एक विकेट से हारी टीम इंडिया
भारतीय पारी का दूसरा ओवर तेज गेंदबाज टीनो बेस्ट डाल रहे थे और दूसरी ही गेंद नो बॉल चली गई, जिसे शिखर धवन ने फाइन लेग की दिशा में खेल दिया और सीमा रेखा के पास डेरेन ब्रावो ने उसे आसानी से लपक लिया।

डेरेन ब्रावो कैच करने के बाद जश्न मनाने लगे। कैच करते ही उन्होंने गेंद को पैर से मारकर हवा में उछालने की कोशिश की। उनके जश्न मनाते देख कप्तान पोलार्ड से रहा नहीं गया और वे जोर-जोर से ब्रावो-ब्रावो पुकारने लगे। उन्होंने इशारा किया कि गेंद जल्दी वापस करो।

पोलार्ड काफी देर तक ब्रावो पर चीखते रहे। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने एक रन ले लिया।
त्रिकोणीय वन-डे सीरीज: इंडिया पर भारी वेस्टइंडीज (फोटो गैलरी)
ऐसा कंफ्यूजन इसलिए हुआ क्योंकि बेस्ट ने जो दूसरी गेंद डाली थी, उसे अंपायर ने नो बॉल करार दे दिया और फाइन लेग की दिशा में खड़े डेरेन ब्रावो इसे देख नहीं पाए और कैच करते ही जश्न मनाने लगे।
विज्ञापन


हालांकि, बाद में डेरेन ब्रावो को जब अपनी गलती का एहसास हुआ तो वह खीझ गए और मुस्कुराने लगे। पूर्व कप्तान डेरेन सैमी भी ब्रावो के पास गए और वह भी उनके साथ मिलकर हंसने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें