फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 39 रनों से हराया

Tue, 09 Jul 2013 08:31 AM IST
पोर्ट आफ स्पेन
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिकोणीय वन डे सीरीज में सोमवार को वर्षा से बाधित मैच में श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को 39 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन


श्रीलंका ने कुमार संगकारा के नाबाद 90 रन की शानदार पारी की बदौलत आठ विकेट पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया लेकिन 41-41 ओवर के इस मैच में डकवर्थ लुइस नियम से वेस्टइंडीज को जीत के लिए 230 रन का संशोधित लक्ष्य मिला।

फुल स्कोर कार्ड देखने के लिए क्लिक करें

लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 41 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बना पाई। वेस्टइंडीज की ओर से डैरेन ब्रावो 70 और लेंडल सिमंस ने 67 रन बनाए। विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल 14 रन ही बना सके।
विज्ञापन


श्रीलंका की ओर से एंजेलो मैथ्यूज ने शानदार 4 विकेट चटकाए। नाबाद 90 रनों की शानदार पारी खेलने के लिए कुमार संगकारा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया को आज जीतना ही होगा

बारिश के कारण रविवार को अधूरा छूटा यह मैच सोमवार को भी सुबह बारिश के कारण लगभग दो घंटे की देरी से शुरू हुआ जिसके बाद अंपायरों ने इसे 45-45 ओवर का कर दिया।

श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में तीन विकेट पर 60 रन से आगे खेलने उतरी। अभी टीम का स्कोर 32 ओवर में चार विकेट पर 122 रन हुआ था तभी बारिश ने एक बार फिर दस्तक दे दी जिसके बाद मैच 41-41 ओवर का कर दिया।

इसके बाद इंद्र देव तो नहीं बरसे लेकिन संगकारा ने रनों की बरसात करते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। विंडीज की ओर से केमर रोच ने सर्वाधिक चार विकेट लिए।
विज्ञापन


इससे पहले श्रीलंका और वेस्ट इंडीज के बीच रविवार को बारिश के कारण अधूरा रहा मैच सोमवार को दोबारा शुरू किया गया।

गौरतलब है कि रविवार को श्रीलंकाई टीम 19 ओवर में तीन विकेट पर 60 रन बना चुकी थी तभी बारिश ने दस्तक दे दी। लगातार हो रही बारिश के बीच आयोजकों को मैच स्थगित करने पर विवश होना पड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें