फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunil Narine: वेस्टइंडीज के सुनील नरेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, आईपीएल में खेलते रहेंगे

Sun, 05 Nov 2023 09:09 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नवंबर 2015 में नरेन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था। उन्हें अप्रैल 2016 में फिर से गेंदबाजी करने के लिए मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन उसके बाद वह वेस्टइंडीज के लिए केवल कुछ ही मैच खेलने में सफल रहे। वह पिछली बार अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के लिए टी20 में खेले थे।
विज्ञापन
सुनील नरेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेस्टइंडीज के स्पिनर सुनील नरेन ने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया है। 35 वर्षीय खिलाड़ी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी।  नरेन ने साथ ही यह भी पुष्टि की कि वह दुनिया भर में फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। इसका मतलब है कि वह आईपीएल में नजर आएंगे। नरेन 2011 चैंपियंस लीग टी20 के दौरान सुर्खियों में आए और उसी साल वेस्टइंडीज के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया।उन्होंने केवल छह टेस्ट खेले।
विज्ञापन


नरेन ने छह टेस्ट में 21 विकेट लिए। 2012 में टेस्ट डेब्यू करने के बाद 2013 में उन्होंने इस फॉर्मेट में अपना आखिरी मैच खेला था। नरेन ने 2012 में वेस्टइंडीज को टी20 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। नरेन ने 2012 में अपने पहले सीजन में ही आईपीएल में तूफान ला दिया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। नरेन ने कोलकाता नाइटराइडर्स को खिताब जीतने में मदद की थी। 

नवंबर 2015 में नरेन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था। उन्हें अप्रैल 2016 में फिर से गेंदबाजी करने के लिए मंजूरी दे दी गई थी, लेकिन उसके बाद वह वेस्टइंडीज के लिए केवल कुछ ही मैच खेलने में सफल रहे। वह पिछली बार अगस्त 2019 में वेस्टइंडीज के लिए टी20 में खेले थे। आईपीएल में फॉर्म दिखाने के बावजूद आवश्यक फिटनेस मानकों को पूरा करने में विफल रहने के बाद नरेन को 2021 टी20 विश्व कप के लिए नहीं चुना गया।
विज्ञापन


नरेन ने 2011 में भारत के खिलाफ पहला वनडे खेला था। 2012 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। नरेन ने 65 वनडे में 92 और 51 टी20 में 52 विकेट लिए। नरेन ने कहा, "मुझे आखिरी बार वेस्टइंडीज के लिए खेले चार साल से अधिक समय हो गया है, लेकिन आज मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं। सार्वजनिक रूप से मैं कम बोलने वाला व्यक्ति हूं, लेकिन निजी तौर पर कुछ ऐसे लोग हैं जिन्होंने मेरे पूरे करियर में मुझे अटूट समर्थन दिया है और वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व करने के मेरे सपने को साकार करने में मदद की है और मैं आपके प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं।''
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें