मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारत और न्यूजीलैंड के मैच के दौरान बारिश होने की 90% संभावना है, मौसम में नमी और ठंडक भी रहने का अनुमान है। वहीं तापमान 10-12 डिग्री के बीच रह सकता है।
नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के तेज गेदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है। हालांकि बाद में विकेट धीरे-धीरे बल्लेबाजों के मुफीद हो जाएगी। छोटा स्टेडियम होने की वजह से दर्शकों को यहां छक्के-चौके देखने को मिल सकते हैं।
अगर बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच मुकाबला रद्द होता है तो दोनों ही टीमों को 1-1 अंक मिलेंगे। इससे पहले अभी तक वर्ल्ड कप के तीन मुकाबले बारिश की वजह से रद्द हो चुके हैं।
भारत : विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, केदार जाधव, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, शिखर धवन।
न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), मार्टिन गुप्टिल, मैट हेनरी, टॉम लैथम, कॉलिन मुनरो, जिमी नीशाम, हेनरी निकोल्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट, कॉलिन डि ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर)।