फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: क्या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले थे शार्दुल? कप्तान रोहित का बड़ा खुलासा, यह दिलचस्प घटना भी बताई

Sat, 21 Oct 2023 01:21 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे

सार

मैच के बाद कप्तान रोहित ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि शार्दुल ठाकुर को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाने वाला था। हालांकि, एक मजेदार घटना की वजह से यह प्लान कैंसिल हो गया।
विज्ञापन
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 में भारत ने बांग्लादेश को हराकर लगातार चौथी जीत हासिल की। यह मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला गया। विराट कोहली ने इस मैच में नाबाद शतकीय पारी खेली, जबकि केएल राहुल ने उनका बखूबी साथ निभाया। भारतीय टीम को कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी। मैच के दौरान कभी ऐसा नहीं लगा कि टीम इंडिया परेशानी में है।
विज्ञापन


हालांकि, मैच के बाद कप्तान रोहित ने एक बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा है कि शार्दुल ठाकुर को पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जाने वाला था। हालांकि, एक मजेदार घटना की वजह से यह प्लान कैंसिल हो गया। ऐसे में आगे के मैचों में अगर हार्दिक पांड्या नहीं खेलते हैं तो शार्दुल को पिंच हिटर के तौर पर ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। हार्दिक को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लगी थी। वह न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले मैच से बाहर हो गए हैं। 

शुभमन से बात करते हुए रोहित ने किया खुलासा



मैच के बाद रोहित ने खुलासा किया कि शार्दुल नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने के लिए तैयार थे, लेकिन यह देखते हुए कि श्रेयस अय्यर के आउट होने पर राहुल पहले ही मैदान के अंदर चले गए थे, ऑलराउंडर को रुकना पड़ा। उन्होंने कहा, 'श्रेयस अय्यर के आउट होने पर मैंने शार्दुल को तैयार होने के लिए कहा। मैंने शार्दुल से कहा तुम अगले बल्लेबाज होगे, लेकिन श्रेयस तभी आउट हो गए और जब तक शार्दुल तैयार होकर नीचे आया, केएल राहुल बल्लेबाजी करने के लिए जा चुके थे। 

रोहित ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा अपलोड किए गए एक वीडियो में शुभमन गिल से यह बातें कहीं। इस पर शुभमन ने कहा कि फैंस शार्दुल को बल्लेबाजी करते हुए देखने का इंतजार कर रहे थे, जिस पर रोहित ने मजेदार प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा- उसे मौका मिलेगा। वह बड़े मैचों का खिलाड़ी है।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

मैच की बात करें तो विराट ने वनडे करियर का 48वां शतक जड़ा और वह सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक के रिकॉर्ड की बराबरी करने से बस एक शतक दूर हैं। बांग्लादेश के खिलाफ कोहली ने 103* रन बनाने के लिए 97 गेंदों का सामना किया जिसमें छह चौके और चार छक्के शामिल थे। यह उनका इस विश्व कप में चार पारियों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा। इससे पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 85 रन और अफगानिस्तान के खिलाफ 55 रन की पारी खेली थी।

विराट को 40वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
बांग्लादेश को हालांकि चार मैचों में तीसरी हार का सामना करना पड़ा। अब उन्हें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। विश्व कप में अपना तीसरा और बांग्लादेश के खिलाफ (विश्व कप में) दूसरा शतक जड़ने के दौरान 33,000 से अधिक दर्शकों ने 'कोहली-कोहली' के जमकर नारे लगाए। इसके साथ ही उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड से भी नवाजा गया। यह उनका वनडे में 40वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें