भारत के कप्तान रोहित शर्मा विश्व कप में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ रविवार (12 नवंबर) को बंगलूरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 61 रन की पारी खेली। हिटमैन ने 54 गेंद की पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। रोहित के इस दौरान टूर्नामेंट में 500 रन भी पूरे हो गए। उन्होंने इस आंकड़े को छू कर इतिहास रच दिया। वह लगातार दो विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। रोहित ने 2019 विश्व कप में 648 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा दो अलग-अलग विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी भी बन गए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। तेंदुलकर ने 1996 और 2003 में 500 से ज्यादा रन बनाए थे। सचिन ने 1996 विश्व कप के दौरान सात मैचों में 523 रन बनाए थे। 2003 विश्व कप में उन्होंने 11 मैचों में 673 रन बनाए थे।
रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मामले में गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित शर्मा के बतौर कप्तान इस विश्व कप में 503 रन हो गए। वह एक विश्व कप में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। इस मामले में रोहित ने पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ा। गांगुली ने 2003 विश्व कप में 465 रन बनाए थे।
बतौर कप्तान एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय
| खिलाड़ी |
विश्व कप |
रन |
| रोहित शर्मा |
2023 |
503* |
| सौरव गांगुली |
2003 |
465 |
| विराट कोहली |
2019 |
443 |
| मोहम्मद अजहरुद्दीन |
1992 |
332 |
| कपिल देव |
1983 |
303 |
इयोन मोर्गन
- फोटो : सोशल मीडिया
रोहित ने मोर्गन का रिकॉर्ड भी तोड़ा
रोहित शर्मा एक विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले कप्तान बन गए। उन्होंने नीदरलैंड के खिलाफ मैच में अपना पहला छक्का लगाकर यह उपलब्धि हासिल की। रोहित के इस विश्व कप में कुल 24 छक्के हो गए हैं। उन्होंने एक संस्करण में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में इंग्लैंड के इयॉन मोर्गन को पीछे छोड़ दिया। मोर्गन ने 2019 में 22 छक्के लगाए थे। दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने 2015 में 21 छक्के उड़ाए थे।