फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाह रे रमीज राजा!: विश्व कप में कमेंट्री करने के लिए सबसे पहले भारत पहुंचे, PCB अध्यक्ष रहते हुए दी थी यह धमकी

Thu, 05 Oct 2023 04:32 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एशिया कप की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बेतुके बयान आते रहे हैं। हाल ही में विश्व कप में कमेंट्री करने आए रमीज राजा ने पीसीबी अध्यक्ष रहते हुए बेतुके बयान दिए थे।
विज्ञापन
रमीज राजा ने पीसीबी चेयरमैन रहते हुए बेतुके बयान दिए थे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप की शुरुआत हो चुकी है। पहले मैच में डिफेंडिंग चैंपियंस इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने आए। हालांकि, इस विश्व कप में फैंस को सबसे ज्यादा इंतजार 14 अक्तूबर को अहमदाबाद में होने वाले भारत-पाकिस्तान मैच का है। दरअसल, ये दोनों टीमें कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलती हैं और सिर्फ आईसीसी या एसीसी के टूर्नामेंट्स में ही भिड़ती हैं। ऐसे में फैंस को इस मैच का बेसब्री से इंतजार रहता है।
विज्ञापन


पिछले कुछ समय में पाकिस्तान की ओर से हुई बयानबाजी ने भी इस मुकाबले को और दिलचस्प बना दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मौजूदा चेयरमैन जका अशरफ ने हाल ही में कहा था कि हमारी टीम 'दुश्मन मुल्क' जा रही है। इससे पहले भी एशिया कप की मेजबानी को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से बेतुके बयान आते रहे हैं। हाल ही में विश्व कप में कमेंट्री करने आए रमीज राजा ने पीसीबी अध्यक्ष रहते हुए बेतुके बयान दिए थे। उन्होंने अपनी टीम को विश्व कप के लिए भारत नहीं भेजने की धमकी दी थी और अब वह सबसे पहले कमेंट्री के लिए भारत आए हैं। आइए पूरा मामला जानते हैं....

एशिया कप की मेजबानी को लेकर हुआ था बवाल

रमीज राजा और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल 18 अक्तूबर को एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष और बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एशिया कप 2023 के लिए बड़ा एलान किया था। पहले यह टूर्नामेंट पाकिस्तान में होना था, लेकिन जय शाह ने इस किसी तटस्थ स्थान पर कराने का फैसला लिया था। जय शाह ने कहा था- एशिया कप 2023 न्यूट्रल वेन्य पर खेला जाएगा। भारत सरकार हमारी टीम के पाकिस्तान जाने की अनुमति पर फैसला करती है, इसलिए हम उस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे, लेकिन 2023 एशिया कप के लिए यह तय किया गया है कि टूर्नामेंट एक तटस्थ स्थान पर आयोजित किया जाएगा। जय शाह के इस बयान के बाद पाकिस्तान में खलबली मच गई थी।

रमीज राजा ने दी थी गीदड़भभकी

रमीज राजा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
तब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा था। उन्होंने नवंबर 2022 में इस मामले पर टिप्पणी करते हुए कहा था- अगर पाकिस्तान 2023 में भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा नहीं लेता है, तो इसे कौन देखेगा? हमारा स्टैंड साफ है। अगर भारतीय टीम एशिया कप 2023 के लिए यहां आती है तो ही हम विश्व कप के लिए भारत जाएंगे। अगर वे नहीं आते हैं तो हमारे बिना विश्व कप खेल सकते हैं। हम आक्रामक रुख अपनाएंगे। मैंने हमेशा कहा है कि हमें पाकिस्तान क्रिकेट की अर्थव्यवस्था में सुधार करने की जरूरत है और यह तभी हो सकता है जब हम अच्छा प्रदर्शन करें। 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हमने भारत को हरा दिया। टी20 एशिया कप में हमने भारत को हराया। एक साल में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने एक अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था वाली टीम को दो बार हराया।

एशिया कप से भी हाथ धोना पड़ा

रमीज राजा (दाएं) ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर बड़ा बयान दिया था - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, इसके बाद पाकिस्तान में तख्तापलट हुआ और तब वहां के प्रधानमंत्री रहे इमरान खान को उनके पद से हटा दिया गया। ऐसे में रमीज राजा को भी अपनी कुर्सी खाली करनी पड़ी। उनकी जगह नजम सेठी पीसीबी के अंतरिम अध्यक्ष बने। साथ ही पाकिस्तान को एशिया कप की मेजबानी से भी हाथ धोना पड़ा। टूर्नामेंट हाईब्रिड फॉर्मूले पर आयोजित किया गया। इस टूर्नामेंट के सिर्फ चार मैच पाकिस्तान में आयोजित हुए। सुपर फोर और फाइनल समेत नौ मुकाबले श्रीलंका में खेले गए। भारतीय टीम आखिरकार पाकिस्तान नहीं ही गई। हर तरह से पाकिस्तान और उसके क्रिकेट बोर्ड को मुंह की खानी पड़ी। 
विज्ञापन

कमेंट्री के लिए भारत आए रमीज राजा

रमीज राजा - फोटो : twitter@TheRealPCBMedia
अपने पद से हटने के बाद रमीज राजा भी धरातल पर आ गए और अब भारत में हो रहे विश्व कप की कमेंट्री पैनल में पाकिस्तान की ओर से शामिल दो कमेंटेटर में से एक हैं। उनके अलावा वकार यूनुस भी भारत आए हैं। हालांकि, अब रमीज राजा को उनके बयान की वजह से काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। सोशल मीडिया पर उनका मजाक भी बनाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि जब पीसीबी अध्यक्ष थे तो गीदड़भभकी दे रहे थे और अब विश्व कप के लिए भारत आने में उन्होंने खुद कोई देरी नहीं की। पाकिस्तान के एक चैनल पर प्रसारित शो में वसीम अकरम ने भी इस पर टिप्पणी की और कहा कि जब आप पावर में होते हैं तो कोई ऐसा बयान नहीं देना चाहिए, जिससे आपको बाद में परेशानी झेलनी पड़े या क्रिकेट फैंस इससे निराश हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें