फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs NZ: बड़ी स्क्रीन के बाद अब स्पाइडर कैमरे ने भारत के बेस्ट फील्डर को चुना, यह वीडियो जीत लेगा आपका दिल

Mon, 23 Oct 2023 11:22 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला

सार

भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। जिसमें अनोखे अंदाज में भारत का सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक को चुना गया। पिछले मुकाबले में बड़ी स्क्रीन पर जडेजा की तस्वीर दिखाई गई थी। आइए जानते हैं इस बार कैसे अवॉर्ड दिया गया...
विज्ञापन
बेस्ट फील्डर के अवॉर्ड के साथ श्रेयस अय्यर - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने विश्व कप 2023 के 21वें मैच में न्यूजीलैंड को हराकर ऐताहिसकर जीत हासिल की। यह इस विश्व कप में टीम इंडिया की लगातार पांचवीं जीत रही। विश्व कप के हर मैच के बाद भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप बेस्ट फील्डर को मेडल देते हैं। हमेशा की तरह इस मैच के बाद भी उन्होंने भारत का बेस्ट फील्डर चुना। इससे पहले विराट कोहली, केएल राहुल, शार्दुल ठाकुर और रवींद्र जडेजा को मेडल दिया गया था। दिलीप हर मैच में नए तरीके से अवॉर्ड देते हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले के बाद जडेजा को स्टेडियम की बड़ी स्क्रीन पर अवॉर्ड दिया गया था। अब उन्होंने एक और नए अंदाज में बेस्ट फील्डर को मेडल दिया।
विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो

भारतीय क्रिकेट टीम के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है। इसमें मोहम्मद शमी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की मस्ती के बारे में बातचीत करते दिखते हैं। वहीं, पर मोहम्मद सिराज भी खड़े होते हैं। शमी कहते हैं टीम इंडिया में हर खिलाड़ी एक दूसरे की कामयाबी को एंजॉय करते हैं। फिर शमी कहते हैं ड्रेसिंग रूम में जो मेडल मिलता है और फिर वह सिराज की तरफ घूमकर पूछते हैं- मिलेगा क्या मेडल? इस पर सिराज हंसने लगते हैं। उन्होंने कहा मेडल सेरेमनी को हम काफी एंजॉय करत हैं। अभी हम वापस जाएंगे तो खूब मस्ती करेंगे।


 

दिलीप ने अनोखे अंदाज में दिया अवॉर्ड

इसके बाद दिलीप टीम को संबोधित करते हुए दिखते हैं। वह कहते हैं- धर्मशाला हमेशा कुछ नई चुनौती पेश करता हैं। हालांकि, हमारी फील्डिंग कुछ मौकों के छोड़ दिया जाए तो अच्छी रही है। हमारी ग्राउंड फील्डिंग और थ्रो करना काफी शानदार रहा है। कुछ कैच छूटने के बाद हमने जिस तरह से वापसी की वह देखना शानदार था। आप सभी ने बहुत अच्छा किया। इसके बाद दिलीप सिराज की फील्डिंग की तारीफ करते हैं। साथ ही श्रेयस अय्यर के कैच और फील्डिंग की तारीफ करते हैं। दिलीप विराट कोहली की भी जमकर तारीफ करते हैं। दिलीप कहते हैं कि सभी खिलाड़ी मैदान पर काफी एफर्ट दिखा रहे हैं और यह देखना सुखद है।

खिलाड़ियों ने खूब किया एंजॉय

इसके बाद दिलीप सस्पेंस बनाते हैं कि कौन है आज का बेस्ट फील्डर। वह हाथ में रिमोट लिए हुए दिखते हैं। ऐसे में खिलाड़ियों को लगता है कि पिछले मैच की तरह इस बार भी बड़ी स्क्रीन पर अवॉर्ड विनर का चेहरा दिखाया जाएगा। सारे खिलाड़ी उत्साहित दिखते हैं। यहां तक कि कोच राहुल द्रविड़, कप्तान रोहित और विराट भी बाकी खिलाड़ियों के साथ एंजॉय करते दिखते हैं। इस पर दिलीप कहते हैं- विजेता की घोषणा यहां नहीं होगी। हम सभी को बाहर मैदान में जाना होगा।


 

श्रेयस अय्यर को मिला बेस्ट फील्डर का अवॉर्ड

इसके बाद सभी खिलाड़ी मैदान में आते हैं और बड़ी स्क्रीन की तरफ देखने लगते हैं। तभी स्पाइडर कैमरा खिलाड़ियों की तरफ आता है, जिसपर विजेता फील्डर की तस्वीर लटकी होती है। उसमें श्रेयस अय्यर की तस्वीर लटकी होती है और तब दिलीप उन्हें मेडल पहनाते हैं। साथी खिलाड़ी श्रेयस को बधाई देते हैं। श्रेयस भी मस्ती में डांस करते हुए दिखते हैं। दरअसल, श्रेयस ने मैच के दौरान सिराज की गेंद पर डेवोन कॉन्वे का शानदार लो कैच पकड़ा था। इसके बाद उन्होंने मेडल पहनाने के अंदाज में जश्न मनाया था। यही जश्न भारत-बांग्लादेश मैच में जडेजा भी मनाते दिखे थे। इसके अलावा श्रेयस ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कई बाउंड्रीज भी बचाई थीं। 


कैच लेने के बाद श्रेयस ने खास अंदाज में जश्न मनाया
विज्ञापन



मैच में क्या हुआ?
इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में सभी 10 विकेट खोकर 273 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा 130 रन डेरिल मिचेल ने बनाए। रचिन रवींद्र ने 75 और ग्लेन फिलिप्स ने 23 रन का योगदान दिया। इन तीनों के अलावा सिर्फ विल यंग (17 रन) ही दहाई का आंकड़ा छू सके। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच और कुलदीप यादव ने दो विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला।

भारत के लिए विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली। रोहित शर्मा ने 46 और रवींद्र जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए। श्रेयस ने 33, राहुल ने 27 और गिल ने 26 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए लॉकी फर्ग्यूसन ने दो विकेट लिए। वहीं, बोल्ट-हेनरी और सैंटनर को एक-एक विकेट मिला। भारत ने 274 रन का लक्ष्य छह विकेट गंवाकर 48वें ओवर में हासिल कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें