फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PAK vs AFG: चेन्नई के टर्निंग ट्रैक पर पाकिस्तान के सामने अफगानिस्तान; राशिद, मुजीब और नबी बरपा सकते हैं कहर

Mon, 23 Oct 2023 10:28 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

Pakistan vs Afghanistan World Cup 2023 Playing-11: पिछले दो मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को अपनी उम्मीद जीवंत रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने होगी क्योंकि एक और हार से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान की टीम जब सोमवार को वनडे विश्व कप के मैच में पाकिस्तान के सामने उतरेगी तो उसकी कोशिश स्पिनरों के दम पर एक और उलटफेर करने की रहेगी। अफगानिस्तान इस टूर्नामेंट में मौजूदा विजेता इंग्लैंड को हराकर उलटफेर कर चुका है। अफगानिस्तान की ताकत उसकी स्पिन तिकड़ी राशिद खान, मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी है और वह इनके दम पर जीत दर्ज करना चाहेंगे।
विज्ञापन


अफगानिस्तान की टीम पाकिस्तान को वनडे इतिहास में अभी तक हरा नहीं पाई है और इस बार टीम के पास मौका है। चेपक की स्पिनरों के लिए अनुकूल पिच पर अफगानिस्तानी स्पिनरों का सामना करना आसान नहीं होगा।

राशिद खान - फोटो : सोशल मीडिया
स्पिनरों के सामने अच्छा नहीं कर पाए पाकिस्तानी बल्लेबाज
पिछले दो मैचों में भारत और ऑस्ट्रेलिया से हार के बाद पाकिस्तान को अपनी उम्मीद जीवंत रखने के लिए इस मैच में हर हाल में जीत दर्ज करने होगी क्योंकि एक और हार से उसकी सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगेगा। पाकिस्तान के बल्लेबाज अभी तक स्पिनरों के सामने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं जो उसके लिए चिंता का विषय है। यहां तक की बंगलूरू की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार थी, लेकिन उस पिच पर पाकिस्तानी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के लेग स्पिनर एडम जम्पा के सामने जूझ रहे थे।

ऐसे में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को अच्छी पारी खेलनी होगी। बाबर टूर्नामेंट में अभी तक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं और उन पर काफी दारोमदार रहेगा। जब पाकिस्तान के बल्लेबाज नहीं चलते हैं तो उसके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इस बार अभी तक उसके गेंदबाजों ने भी निराश किया है। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह आफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच विकेट लेकर फॉर्म में वापसी की है।

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
पिच का हाल और आंकड़े
दोनों टीमें विश्व कप में एक बार ही भिड़ी हैं जिसमें पाकिस्तान जीता है। 2019 विश्व कप में पिछली बार पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को हराया था। वनडे में दोनों टीमें सात बार आमने-सामने हुई हैं और सातों में पाकिस्तानी टीम जीती है। हालांकि, चेन्नई में चेपक स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार मानी जाती है और इस पर अफगानिस्तान के स्पिनर खतरनाक साबित हो सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
अफगानिस्तान: हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी और नवीन उल हक।

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), इमाम उल हक, अब्दुल्ला शफीक, मोहम्मद रिजवान, सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, हारिस राऊफ, हसन अली, शाहीन शाह आफरीदी।
विज्ञापन

लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी

पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विश्व कप में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच कब, कहां और कितने बजे खेला जाएगा?
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच सोमवार (23 अक्तूबर) को खेला जाएगा। यह मैच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में दोपहर दो बजे से खेला जाएगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी दोपहर डेढ़ बजे होगा।

विश्व कप में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच भारत में किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा। प्रशंसक स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर अलग-अलग भाषा में मैच का आनंद ले सकते हैं। डीडी फ्री डिश इस्तेमाल करने वाले दर्शक डीडी स्पोर्ट्स पर फ्री में मैच देख सकेंगे।

विश्व कप में पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
यह मैच ऑनलाइन आप डिज्नी + हॉटस्टार एप (Disney+ Hotstar) पर देख सकते हैं। मोबाइल पर आप फ्री में मैच देख सकेंगे। लैपटॉप या स्मार्ट टीवी पर देखने के लिए पैसे देकर सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा। साथ ही विश्व कप से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें