फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैडम तुसाद म्यूजियम में लगेगा वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान का मोम का पुतला

Fri, 28 Apr 2017 12:44 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
विज्ञापन
कपिल देव - फोटो : Cricket Country
विज्ञापन
भारत को पहला विश्व कप खिताब जीतने वाले टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव का मोम का पुतला दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में शामिल किया जा रहा है। कपिल के साथ इस संगाहालय में खेल जगत के अन्य दिग्गजों के भी पुतले हैं। साल 1983 में कपिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने पहला विश्व कप खिताब जीता था और इसके साथ ही कपिल ने अपनी एक नई पहचान बनाई।
विज्ञापन


मैडम तुसाद की टीम से मुलाकात के बाद प्रतिभाशाली कलाकारों के एक समूह ने कपिल का नाप लिया, ताकि उनकी प्रतिमा के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जा सके। इस मुलाकात के दौरान कपिल ने कहा, "मैं अपने प्रशंसकों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने अपने समर्थन से मैडम तुसाद तक के लिए रास्ता तय किया। मैं इस संग्रहालय में अन्य दिग्गजों के साथ शामिल होने का सम्मान पाकर खुश हूं।"

कपिल ने कहा कि वो अपने इस पुतले के देखने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने क्रिकेट को जिया है। मैडम तुसाद दिल्ली संग्रहालय में बॉलीवुड, हॉलीवुड के दिग्गजों, लोकप्रिय खिलाड़ियों, ऐतिहासिक और राजनीतिक हस्तियों के मोम के पुतले हैं। संग्राहलय बनाने वाली कंपनी के भारत के निदेशक अंशुल जैन ने कहा कि कपिल देव इस सम्मान को पाने के हकदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें