आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग के आरोपी और निलंबित क्रिकेटर एस. श्रीसंत के करीबी अभिषेक शुक्ला ने पुराने नोट बदलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। ये नोट पुलिस ने जांच के दौरान जब्त कर लिए थे।
बता दें कि क्रिकेटर श्रीसंत के दोस्त अभिषेक शुक्ला को आईपीएल स्पॉट फिक्सिंग मामले में दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था, मगर कोर्ट ने 25 हजार रुपए की जमानत के साथ उसे छोड़ दिया था। कोर्ट ने प्रथम दृष्टि में शुक्ला को सबूत मिटाने और आपराधिक षड्यंत्र का दोषी पाया था। हालांकि दोनों ही मामलों में जमानत दी जा सकती है।
हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि शुक्ला ने कितनी रकम के लिए कोर्ट में याचिका दायर की है। हालांकि, दर्ज आंकड़ो के अनुसार पुलिस ने शुक्ला से 5.5 लाख रुपये बरामद किए गए थे, जो बुकीज ने श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग के लिए दिए थे।