फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत दौरे से पूर्व वाटसन की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी

Sat, 16 Feb 2013 05:46 PM IST
सिडनी/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के आखिरी तीन मैचों के लिए ऑलराउंडर शेन वाटसन की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी हुई है। वह टीम में उस्मान ख्वाजा की जगह लेंगे। टीम ऑस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज में दो मैच जीतकर 2-0 से आगे है।
विज्ञापन


वाटसन पिंडली की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए। चोट से उबरने के बाद उनकी टीम में वापसी सलामी बल्लेबाज के तौर पर हुई है। उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।        

राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने भारत दौरे को ध्यान में रखते हुए आखिरी वनडे मैचों के लिए टीम की घोषणा की है। आखिरी मैचों के लिए टीम में शामिल वाटसन, कप्तान माइकल क्लार्क, जेवियर डोहर्ती, मिशेल स्टार्क, फिलिप ह्यूज और मिशेल जानसन चेन्नई में खेले जाने वाले अभ्यास मैचों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड और ग्लेन मैक्सवेल भारतीय दौरे पर सीरीज के पहले मैच में हिस्सा लेने के लिए नौ फरवरी को रवाना होंगे जबकि जैक्सन बर्ड, एड कोवान, मोएसिस हैनरिक्स, उस्मान ख्वाजा, नाथन लियोन, जेम्स पैंटिनसन, पीटर सिडल और स्टीव स्मिथ भारत के लिए सात फरवरी को रवाना होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें