जाफर ने एक और ट्वीट करते हुए मजेदार मीम शेयर किया। उन्होंने बताया कि एक क्रिकेट फैन भारत और पाकिस्तान के मैच से पहले क्या सोच रहा होगा।
बॉलीवुड फिल्म से जुड़ा एक मीम शेयर करते हुए जाफर ने लिखा इंडिया.... इंडिया।
एक और मीम में जाफर ने दोनों देशों के फैंस की तुलना भी की।
भारतीय टीम एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ खेलने के लिए तैयार है। टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि पाकिस्तान को हराने के लिए टीम इंडिया को बेहतर खेल दिखाना होगा। शनिवार को जब उनसे पूछा गया कि इस मैच के चलते वो कितना दबाव महसूस कर रहे हैं तो कोहली ने कहा "मेरे हिसाब से पाकिस्तान की टीम काफी मजबूत है और हमेशा से एक मजबूत टीम रही है। उनके पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं और उनके खिलाफ आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना पड़ता है। उनकी टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो किसी भी समय मैच पलट सकते हैं। ऐसी टीम के खिलाफ आपको सबसे बेहतरीन प्लान बनाना पड़ता है और मैच के दौरान उस पर ठीक तरीके से अमल करना जरूरी होता है। हम लगातार जितना बेहतर खेल दिखाएंगे, उतना ही ज्यादा दबाव विपक्षी टीम पर होगा। इस वजह से हम हर हाल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे।"